scriptVideo: मनरेगा के कुएं में दबे तीनों श्रमिकों का निकाला गया शव, 25 घंटे से भी अधिक समय तक चला रेस्क्यू | Well Collapse: 3 workers dead body recovered after 24 hours | Patrika News

Video: मनरेगा के कुएं में दबे तीनों श्रमिकों का निकाला गया शव, 25 घंटे से भी अधिक समय तक चला रेस्क्यू

locationसुरजपुरPublished: May 30, 2021 05:55:49 pm

Well Collapse: मनरेगा के तहत कुआं (MGNREGA Well) खुदाई के दौरान अचानक धसकने से 3 श्रमिकों की दबकर हो गई थी मौत, रात में पहुंची थीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रेणुका सिंह

Health minister

Health Minister TS Singhdeo on the spot

सूरजपुर. ओडग़ी विकासखंड के ग्राम धरसेड़ी के आमापारा में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं की खुदाई के दौरान दबे तीनों श्रमिकों का शव रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। (Well Collapse) सबसे पहले रविवार की सुबह जमीन मालिक नानसाय का शव निकाला गया, इसके 5 घंटे बाद दूसरे श्रमिक तथा 2 घंटे बाद तीसरे श्रमिक का शव निकाला गया।
घटनास्थल पर पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमला शनिवार की शाम से ही लगा हुआ था। 24 घंटे से भी अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को निकालने में सफलता मिली। रेस्क्यू के दौरान आधी रात जहां केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह (MP Renuka Singh) घटनास्थल पर पहुंची थीं, वहीं रविवार की शाम सवा 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी वहां पहुंचे और जायजा लेकर मृतकों के परिजन से मिले।
उन्होंने मृतकों के एक-एक आश्रित को नौकरी व 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। मौके पर भी दिनभर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा रहा। इधर श्रमिकों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x81m9le
सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी के आमापारा निवासी नान पिता धीरसाय पंडो की जमीन पर मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार को नानसाय सहित ७ श्रमिक कुएं के निर्माण कार्य में लगे थे। शाम लगभग 5 बजे अचानक कुआं धसक गया।
इससे नान पिता धीरसाय, पहाड़पारा निवासी सजन पिता राम व बहराडांड़ निवासी डिगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन कुएं में गिरकर मलबे के नीचे दब गए। जबकि 2 श्रमिकों को मामूली चोटें आई थीं।

वहीं एक श्रमिक सुरक्षित बाहर निकल गया था। कुआं धसकने व उसमें श्रमिकों के दबने की सूचना क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही कलक्टर, सीईओ, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरु किया।
Well collapse
IMAGE CREDIT: 3 worker death in well collapse
तीनों का निकाला गया शव
5 जेसीबी मशीन लगाकर कुएं के भीतर मलबे में दबे ग्रामीणों को निकालने शनिवार की शाम से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। रातभर चले ऑपरेशन के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई।
रविवार की सुबह जारी रेस्क्यू में जमीन मालिक नान साय का शव करीब 10 बजे निकाला गया। वहीं दोपहर करीब 3 बजे दूसरे श्रमिक डिगेंद्र प्रसाद का शव बरामद किया गया, जबकि तीसरे श्रमिक सजन का शव शाम 5.15 बजे कुएं से निकाला गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचे
हादसे की सूचना पर रात करीब 12 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह घटनास्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं उन्होंने कुआं निर्माण कार्य में लापरवाही पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
Renuka Singh
IMAGE CREDIT: Well collapse
इधर हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर पहुंचे सूरजपुर कलक्टर गौरव सिंह, एसपी राजेश कुकरेजा, सीईओ राहुल देव देर रात तक मौजूद रहे। वहीं रविवार की सुबह से फिर पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमला मौके पर डटा रहा। गांव वालों की भी काफी संख्या में भीड़ दिनभर जुटी रही। वहीं दोपहर 3 बजे आईजी आरपी साय (Surguja IG) मौके पर पहुंचे।
शाम सवा 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।


स्वास्थ्य मंत्री ने नौकरी व 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) ने हादसे में मृत के एक-एक आश्रितों को नौकरी, बच्चों के पढ़ाई की जिम्मेदारी तथा 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। वहीं 2 घायल श्रमिकों का समुचित इलाज कराने सीएमएचओ को निर्देशित किया।
Well collapse in Odagi
IMAGE CREDIT: Well collapse in Surajpur
इस दौरान श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, अखिलेश प्रताप सिंह, भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रावेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो