scriptपूर्व सरपंच ने अपने कुएं में झांका तो ये नजारा देखकर रह गया सन्न, फिर आ गई पुलिस और… | Young man dead body found in former sarpanch well | Patrika News

पूर्व सरपंच ने अपने कुएं में झांका तो ये नजारा देखकर रह गया सन्न, फिर आ गई पुलिस और…

locationसुरजपुरPublished: May 16, 2019 03:49:22 pm

कुछ दिन पहले ही पूर्व सरपंच ने कुएं की कराई थी सफाई, इस दौरान कुएं में डाला गया बांस गया था निकालने लेकिन…

Dead body into the well

Dead body into the well

रामानुजनगर. ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच ने कुछ दिन पहले ही अपने कुएं की साफ-सफाई मजदूरों से कराई थी। जब वह कुएं में डाला गया बांस निकालने गया तो वहां का नजारा देख सन्न रह गया। कुएं में किसी की लाश पड़ी थी।
इसकी सूचना उसने गांव में देने के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व गांव के लोग पहुंचे। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया लेकिन कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थानांतर्गत ग्राम दवना के पूर्व सरपंच जवाहर लाल सिंह ने पिछले सप्ताह अपने बाड़ी में स्थित कुएं की सफाई कराई थी। तब उसने मजदूरों को कुएं में उतरने के लिए बांस लगाया था। उक्त बांस को आज जब निकालने गया तो कुएं में युवक का शव देखकर उसके होश उड़ गए।
तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों ने पहचानने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कुएं में लाश होने की सूचना पर समूचे गांव में सनसनी फैल गई है। पूर्व सरपंच ने इसकी जानकारी रामानुजनगर पुलिस को दी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव निकलवा कर पंचनामा आदि के पश्चात पहचान के प्रयास में जुटी है। पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक किसी हादसे का शिकार हुआ, या फिर किसी ने उसकी हत्या कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो