छह साल में 10,850 मरीजों की हुई नि:शुल्क नेत्र सर्जरी
सूरतPublished: Oct 12, 2023 09:42:34 pm
- 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस : इस साल की थीम 'काम पर अपनी आंखों से प्यार करें' ...


छह साल में 10,850 मरीजों की हुई नि:शुल्क नेत्र सर्जरी
सूरत. अंधेपन, दृष्टि हानि को रोकने तथा लोगों को जागरूकता करने के उद्देश्य से हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को ‘विश्व दृष्टि दिवस’ मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस 12 अक्टूबर को 'काम पर अपनी आंखों से प्यार करें' की थीम पर मनाया जा रहा है। सूरत के चौक बाजार के पुराने सिविल अस्पताल में पिछले छह वर्षों में 1,68,388 मरीजों ने आंखों का इलाज कराया और 10,850 मरीजों ने आंखों की निशुल्क सर्जरी करवाई।