scriptम्यूकोरमाइकोसिस के 10 मरीज स्वस्थ हुए, नए 3 भर्ती, एक मौत | 10 patients of mucormycosis recover, 3 new admitted, one death | Patrika News

म्यूकोरमाइकोसिस के 10 मरीज स्वस्थ हुए, नए 3 भर्ती, एक मौत

locationसूरतPublished: Jun 24, 2021 09:50:47 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में कुल 117 भर्ती
– अब तक 411 मरीजों का सफल ऑपरेशन

म्यूकोरमाइकोसिस के 10 मरीज स्वस्थ हुए, नए 3 भर्ती, एक मौत

म्यूकोरमाइकोसिस के 10 मरीज स्वस्थ हुए, नए 3 भर्ती, एक मौत

सूरत.

शहर में बुधवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक और मरीज की न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 3 नए मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल से 10 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। इसके अलावा न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 7 मरीज का ऑपरेशन हुआ है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 117 मरीज भर्ती हैं। अब तक 411 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद शहर में रोजाना म्यूकोरमाइकोसिस के नए मरीज सामने आ रहे थे। न्यू सिविल में बुधवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक मरीज की मौत हुई है। अब तक न्यू सिविल में 35 और स्मीमेर अस्पताल में 18 समेत कुल 53 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा बुधवार को न्यू सिविल में 2 और स्मीमेर अस्पताल में एक मरीज भर्ती हुए हैं। न्यू सिविल में पांच म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
इसमें 4 ऑपरेशन ईएनटी और एक ऑपरेशन दंत और ईएनटी विभाग मिलकर किया है। स्मीमेर में 2 ऑपरेशन किया गया है। हाल में न्यू सिविल में 75 और स्मीमेर में 42 मरीज उपचाराधीन है। दोनों अस्पताल में अब तक 411 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। न्यू सिविल में बुधवार को 7 और स्मीमेर से 3 मरीज समेत कुल 177 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो