scriptसूरत में फिर कोरोना के 110 मरीज भर्ती | 110 corona patients admitted again in Surat | Patrika News

सूरत में फिर कोरोना के 110 मरीज भर्ती

locationसूरतPublished: Mar 06, 2021 10:30:11 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– 82 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं,
– शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 54,285 हुई, 52,541 स्वस्थ

सूरत में फिर कोरोना के 110 मरीज भर्ती

सूरत में फिर कोरोना के 110 मरीज भर्ती

सूरत.

शहर और जिले में शुक्रवार को नए 110 कोरोना मरीज मिले और कोई मौत नहीं हुई हैं। इसके अलावा शहर में नए 101 और जिले में 9 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, कुल 82 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 54,285 हो गई हैं। इसमें 1137 की मौत हो चुकी हैं।
शहर में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या अब 100 से अधिक देखने को मिल रही है। मनपा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 48 स्कूल और कॉलेजों में कुल 2759 विद्यार्थी, कर्मचारी और शिक्षकों का कोरोना टेस्ट किया है। इसमें रांदेर जोन में 4 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें 3 छात्र और एक शिक्षक शामिल हैं। वहीं शहर में शुक्रवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 850 हैं।
इसके अलावा शुक्रवार को नए 101 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें सबसे अधिक अठवा जोन में 35, रांदेर जोन में 16, लिम्बायत जोन में 14, वराछा-ए जोन में 6, कतारगाम जोन में 10, सेंट्रल जोन में 8, उधना जोन में 7, वराछा-बी जोन में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 41,094 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 39,769 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं।
13 बिजनसमैन, 3 छात्र और 2 शिक्षक पॉजिटिव

टैक्सटाइल, हीरा, स्टिक समेत 13 बिजनसमैन, कपड़ा व्यापारी, एक्सपेरिमेंटल स्कूल समेत 3 छात्र, बैंगलूरु में बीबीए छात्र, लांसर आर्मी स्कूल और व्यारा पीपी सवाणी स्कूल के 2 शिक्षक, हार्डवेयर शो रूम कर्मचारी, अडाजन में सेल्स एक्जुकेटिव, घोड़दौड़ रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के चार कर्मचारी, टोरेंट में जूनियर असिस्टेंट, वराछा हीरा ऑफिस में कर्मचारी, किरण शॉप में कर्मचारी, सीए ऑफिस कर्मचारी, कॉन्ट्रेक्टर, जिला कोर्ट में सिनीयर सुप्रिटेंडेंट, सूरत डायमंड बुर्स में कर्मचारी, ऑटो ड्राइवर, पलसाणा और कोसंबा में दो कर्मचारी समेत अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
बिना मास्क वालों से 1.49 लाख रु जुर्माना

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग ने 50 से अधिक केस होने के बाद से ही बिना मास्क वालों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई तेज कर दी है। मनपा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जोन में कुल 149 लोगों को बिना मास्क के लिए 1.49 लाख रु जुर्माना वसूल किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो