scriptसूरत में कोरोना से 12 मौत, नए 237 भर्ती | 12 deaths due to corona in Surat, 237 new recruits | Patrika News

सूरत में कोरोना से 12 मौत, नए 237 भर्ती

locationसूरतPublished: Aug 03, 2020 10:48:13 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– 254 मरीजों को मिली छुट्टी
– अब पॉजिटिव की कुल संख्या 14,162 हुई, 621 की मौत

सूरत में कोरोना से 12 मौत, नए 237 भर्ती

सूरत में कोरोना से 12 मौत, नए 237 भर्ती

सूरत.

शहर और जिले में रविवार को 237 कोरोना पॉजिटिव मिले और 12 गंभीर मरीजों की मृत्यु हुई है। इसमें शहर के कतारगाम, अठवा, लिम्बायत, वराछा जोन में 6 वृद्ध समेत 7 जनों की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में 5 जनों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। इसके अलावा शहर में नए सर्वाधिक 209 और सूरत जिले में 28 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 254 पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14,162 हो गई हैं।

मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अमरोली निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, कोसाड निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, घोड़दौड़ रोड निवासी 73 वर्षीय वृद्ध, उमरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, लिम्बायत निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, कापोद्रा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, पुणागाम निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की कोरोना के चलते न्यू सिविल, स्मीमेर और निजी अस्पताल में मौत हो गई। इनमें से उमरा व घोड़दौड़ रोड निवासी दो वृद्धों को डायबिटिज और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। जबकि अन्य 5 मृतकों को कोरोना वायरस के अलावा दूसरी कोई बीमारी नहीं थी।
अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 504 हो गई हैं। इसके अलावा शहर में नए सर्वाधिक 209 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें रविवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 50, रांदेर जोन में 38, कतारगाम जोन में 30, उधना जोन में 23, वराछा-ए जोन में 20, सेंट्रल जोन में 17, वराछा-बी जोन में 16, लिम्बायत जोन में 15 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक सबसे अधिक कतारगाम जोन में 2397, लिम्बायत जोन में 1553, वराछा-ए जोन में 154 कोरोना मरीज मिले है। शहर में कुल 11,399 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 7,886 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। रविवार को सूरत शहर में 189 और ग्रामीण क्षेत्र में 65 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली है।

कपड़ा व्यापारी और 11 कपड़ा-हीरा श्रमिक संक्रमित

अठवा जोन में रहने वाले मिलिनियम मार्केट के कपड़ा व्यापारी, अभिषेक मार्केट कपड़ा व्यापारी, शोरूम कर्मचारी, कपड़ा दुकान कर्मचारी, टेक्सटाइल मार्केट के 4 कर्मचारी, दुकानदार, कपड़ा दुकान कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा टेक्सटाइल मार्केट में काम करने वाले छह और हीरा कारखाने में काम करने वाले पांच श्रमिक पॉजिटिव मिले।

6 डॉक्टर, एक नर्स, दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव

न्यू सिविल में कोविड-19 हॉस्पिटल के दो डॉक्टर, स्मीमेर अस्पताल के डिप्टी इंजीनियर, मस्कती अस्पताल की नर्स, मिशन अस्पताल के डॉक्टर, निजी क्लिनिक के तीन डॉक्टर, निजी लैब कर्मचारी, अठवा जोन में दो पुलिस कांस्टेबल और रांदेर जोन में तीन आरोपी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रेलवे कर्मचारी, टोरेंट पावर कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट बिजनस कर्मचारी, छात्र, बिजनसमैन, ज्वलैरी दुकान कर्मचारी, कड़ोदरा मॉल कर्मचारी, भिमराड किसान, कतारगाम में मोबाइल दुकान कर्मचारी, 4 हीरा श्रमिक, दो टेलर दुकान मालिक, पांडेसरा जीआइडीसी कर्मचारी, खमन विक्रेता, दो संचा मशीन श्रमिक, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सोसियो कोल्डड्रिंक्स फैक्ट्री मालिक, मनपा गार्डन विभाग के कर्मचारी, की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो