script

13 वर्षीय किशोर लापता, अपहरण का मामला दर्ज

locationसूरतPublished: Dec 14, 2018 09:18:41 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

दहेज से दम्पती अपने पुत्र के साथ खरीदारी के लिए आया था भरुच

surat file photo

13 वर्षीय किशोर लापता, अपहरण का मामला दर्ज

भरुच.

दहेज के वाडिया चौराहा निवासी दम्पती अपने 13 वर्षीय पुत्र के साथ खरीदारी करने के लिए गुरुवार को भरुच आया था। इसी दौरान शहर के बैजलपुर क्षेत्र से दम्पता का बेटा लापता हो गया। घटना के बाद दम्पती ने भरुच बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज कराया जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल झगडिया के उमल्ला गांव तथा हाल दहेज के वाडिया चौराहा निवासी हर्षद भीखा देवीपूजक उमल्ला गांव गया था। यहां से वह अपनी पत्नी लीला और तेरह वर्षीय पुत्र रमेश उर्फ राकेश के साथ बाइक से उमल्ला से दहेज जाने के लिए निकला था। भरुच शहर के बैजलपुर में हर्षद लकड़ी काटने के लिए औजार की खरीदी कर रहा था।
उसने बैजलपुर पुलिस चौकी के पास बाइक खड़ी कर बाइक के पास ही पुत्र को खड़ा कर पास में ही लुहार की दुकान पर पत्नी के साथ गया था। वापस लौटने पर दम्पती ने मौके पर पुत्र को नहीं पाया। आसपास में काफी खोजबिन के बावजूद भी पुत्र का कोई पता नहीं लगाने पर दम्पती ने अपहरण का मामला बी डिवीजन थाने में दर्ज कराया गया। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

जुआ खेलती तीन महिलाएं गिरफ्तार

भरुच. अंकलेश्वर शहर पुलिस ने शुक्रवार को नवीनगरी क्षेत्र में जुआ खेल रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से सात हजार नकद जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रियाबेन वसावा, राधा बेन ठाकोर और नर्मदा बेन वसावा को गिरफ्तार किया।


वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह 17 को

भरुच. राजपीपला के लाइब्रेरी हॉल में 17 दिसंबर को पेंशनर्स मंडल की ओर से वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर्स का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ स्वर्णिम दांपत्य जीवन गुजारने वाले बुर्जुगों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में पी.एन.बी. महिडा ने दी।

ट्रेंडिंग वीडियो