scriptसिक्किम में भरुच के 18 पर्यटक फंसे | 18 tourists from Bharuch are stranded in Sikkim | Patrika News
सूरत

सिक्किम में भरुच के 18 पर्यटक फंसे

सभी सुरक्षित

सूरतJun 21, 2019 / 11:01 pm

Sanjeev Kumar Singh

surat photo

सिक्किम में भरुच के 18 पर्यटक फंसे

भरुच.

भरुच से सिक्किम घुमने गए जीइबी के दो कर्मचारियों के साथ 18 पर्यटक लाचेन शहर में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण फंस गए। सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। भरुच से ट्रेन से गए 18 पर्यटक ों का संपर्क सोमवार से परिवार के लोगों के साथ टूट गया, जिससे परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई थी। गुरुवार दोपहर एक पर्यटक ने किसी तरह से अपने घर पर फोन कर सभी के सुरक्षित होने की जानकारी दी, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
उत्तर सिक्किम में बादल फटने से तिस्ता नदी में बाढ़ आ गई। बादल फटने के बाद चुंगथांग-लाचेन- थांगु के बीच का मुख्य मार्ग पूरी तरह से कट गया, जिससे आवागमन ठप हो गया। सिक्किम में फंसे पर्यटकों में भरुच के दीक्षित नगीन राणा, पिनीका दीक्षित राणा, कांति जे. राणा, कांति राणा की पत्नी, कनु राणा, मीना कनु राणा, सुरेन्द्र राणा, सुरेन्द्र राणा की पत्नी, जगत पटेल, जगत पटेल की पत्नी, रमेश पी राणा, कांति सिंगल शामिल हैं। वहीं छह अन्य पर्यटकों के नाम नहीं मिल सका है।

Home / Surat / सिक्किम में भरुच के 18 पर्यटक फंसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो