scripthot spots शहर में 195 हॉट स्पॉट, संभालना हो रहा मुश्किल | 195 hot spots in the surat, difficult to handle | Patrika News

hot spots शहर में 195 हॉट स्पॉट, संभालना हो रहा मुश्किल

locationसूरतPublished: Jul 11, 2020 09:05:03 pm

लिंबायत और कतारगाम के बाद अब वराछा बनेगा परेशानी का सबब

hot spots शहर में 195 हॉट स्पॉट, संभालना हो रहा मुश्किल

hot spots शहर में 195 हॉट स्पॉट, संभालना हो रहा मुश्किल

सूरत. शहर में कोरोना संक्रमण कितना खतरनाक होता जा रहा है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। शहर में कोरोना के फिलहाल 195 हॉट स्पॉट्स हैं, जिन्हें संभालना मनपा के लिए दिनोंदिन मुश्किल हो रहा है। लिंबायत और कतारगाम के बाद अब वराछा मनपा प्रशासन की परेशानी का सबब बन रहा है। मेडिकल एक्सपट्र्स के मुताबिक लोग नहीं सुधरे तो यह आंकड़ा लगातार बढ़ेगा।
शुरुआत में मनपा प्रशासन ने रांदेर को संक्रमण का हॉट स्पॉट बनने से बचाया था, लेकिन रांदेर की स्ट्रेटेजी शहर के दूसरे इलाकों लिंबायत, कतारगाम, सेंट्रल जोन और वराछा में काम करती नहीं दिखी। लंबे समय तक लिंबायत जोन मनपा की पेशानी पर बल डाले रहा। लिंबायत संभलता उससे पहले संक्रमण ने कतारगाम जोन का रास्ता देख लिया और यह जोन भी हाथ से निकलता गया।
लिंबायत और कतारगाम जोन में संक्रमण को काबू पाने में मनपा की आइलैंड स्ट्रेटेजी भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हुई। दोनों ही जोन अब तक कोरोना को लेकर सुरक्षित जोन में नहीं आए हैं। यहां स्थिति संभलती उससे पहले वराछा क्षेत्र खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है।
शहर के 195 हॉट स्पॉट्स में से अकेले वराछा क्षेत्र में 87 हॉट स्पॉट हैं। इनमें वराछा ए में 56 और वराछा बी जोन में 31 हॉट स्पॉट्स हैं। इसके बाद कतारगाम जोन में 39 हॉट स्पॉट्स मनपा की परेशानी का सबब बने हुए हैं। शहर के अन्य इलाकों में अठवा जोन में 22, सेंट्रल जोन में 18, रांदेर जोन में 16, लिंबायत जोन में सात और उधना जोन में छह हॉट स्पॉट हंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो