script

दस दुपहिया वाहनों की चोरी समेत ग्यारह वारदातों का राज खुला

locationसूरतPublished: Jan 12, 2022 09:27:13 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– क्राइम ब्रांच ने लूट, हत्या की कोशिश समेत गंभीर मामलों में लिप्त हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
# पार्किंग में गिरी हीरे की पुडिय़ा से उजागर हुआ चोरी का मामला, रत्न कलाकार ने कारखाने से महीने भर में दो लाख के हीरे चुराए, पकड़ा गया

दस दुपहिया वाहनों की चोरी समेत ग्यारह वारदातों का राज खुला

दस दुपहिया वाहनों की चोरी समेत ग्यारह वारदातों का राज खुला

सूरत. वाहन चोरी, लूट और हत्या की कोशिश के मामलों में लिप्त रहे एक हिस्ट्रीशीटर को क्राइम ब्रांच ने वराछा इलाके से गिरफ्तार कर दस दुपहिया वाहनों की चोरी समेत ग्यारह वारदातों का राजफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद भी किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मातावाड़ी डाह्यापार्क निवासी आरोपी निकुल भिंगरिया भावनगर जिले के पांचपीपला गांव का निवासी है।
हिस्ट्रीशीटर निकुल कतारगाम में एक ज्वैलर्स के यहां लूट के इरादे से हत्या के प्रयास, राजपीपला व कतारगाम में ही चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया था। उसने शहर के अलग -अलग इलाकों से कई दुपहिया वाहन चुराए। इसी तरह से भावनगर के पांचपीपला में श्रमिकों पर चाकू से हमला कर उनसे पन्द्रह सौ रुपए लूटे थे।
बुधवार को वह संदिग्ध हालात में वराछा इलाके से में घूम रहा था। उस दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे रोका गया। उसके कब्जे से एक हाई स्पीड मोटरसाइकिल बरामद हुई। जो उसने गोडादरा सांस्कृति अपार्टमेंट से चुराई थी। उसने पूछताछ में गोडादरा, वराछा व चौकबाजार से दस वाहन चुराना कबूल किया व भावनगर में लूट कबूली।
——————–
पार्किंग में गिरी हीरे की पुडिय़ा से उजागर हुआ था चोरी का मामला
– रत्न कलाकार ने कारखाने से महीने भर में दो लाख के हीरे चुराए, पकड़ा गया

सूरत. कतारगाम क्षेत्र के एक हीरा कारखाने से महीने भर में थोड़े थोड़े कर दो लाख रुपए की हीरे चुराने के आरोप में पुलिस ने एक रत्नकलाकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नानपुरा भीम कच्छी शेरी निवासी आरोपी मिशाल पटेल ने कतारागम आश्रम प्रिंस बिल्डिंग स्थित चिंतन इम्पैक्स नाम के हीरा कारखाने में चोरी की। मिशाल पिछले ग्यारह वर्षो से चिंतन इपैक्स में काम करता था। इसलिए कारखाने के संचालक डभोली ब्रह्मलोक अपार्टमेंट निवासी महेश वाधाणी को पूरा भरोसा था। इसका फायदा उटा कर मिशाल ने एक दिसम्बर के बाद कारखाने से प्रतिदिन दो-चार, दो-चार हीरे चुराना शुरू कर दिए। इस तरह उसने दो लाख रुपए के दो सौ हीरे चुरा लिए। गत ४ जनवरी को बिल्डिंग की पार्किंग में कारखाने के ंसचालकों को हीरे एक पुडिय़ा मिली। जिसे देख उन्हें आश्चर्य हुआ। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मिशाल की चोरी पकड़ी गई। इस बीच मिशाल फरार हो गया। उन्होंने कतारगाम थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
—————
गोडादरा में शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा
सूरत. पीसीबी पुलिस ने गोडादरा ऋषिकेश सोसायटी के एक मकान पर छापा मार कर 80 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की है तता एक जनें को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नीलगिरी छत्रपति शिवाजीनगर निवासी आरोपी समाधान बाबूलाल अपने फरार साथी गोडादरा निवासी विजय के साथ मिल कर अवैध रूप से शराब की बिक्री करता था। उसके बारे में पीसीबी को मुखबिर से सूचना मिलन ेपर पुलिस ने छापा मारा और ऋषिकेश नगर के मकान से शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को वांछित घोषित किया गया है।
———–
परवतगाम खाड़ी से मृत नवजात बरामद
सूरत. परवत गांव चोरा से केशवनगर की ओर जाने वाली मार्ग पर खाड़ी पुल के नीचे नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। लिम्बायत पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया किसी ने नवजात को बालक को अज्ञात कारणों से खाड़ी पुल के नीचे कीचड़ में छोड़ दिया था। उसकी शिनाख्त का कोई सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को खबर की। उसे स्मीमेर अस्पताल भिजवा कर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
——————-
शाम को टहलने निकली महिला की चेन उड़ाई
सूरत. अडाजण गौरव पथ पर शाम को टहलने के लिए निकली एक महिला को निशाना बना कर बाइकर्स उसकी सोने की चेन ले उड़े। चोरी गई चेन की कीमत 58 हजार रुपए बताई गई है। घटना के संबंद में अडाजण राज वल्र्ड शॉपिंग सेन्टर के निकट श्रीपद ईथिट कॉम्प्लेक्स निवासी आाशा पत्नी गिरीशचंद्र गुप्ता (65) ने अडाजण थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। घटना सोमवार को हुई पीडि़़ता गौरवपथ केनाल रोड पर टहलने के लिए निकली थी। उसी दौरान काले रंग की बाइक पर आए दो जनों ने उसके गले से चेन छीनी और फरार हो गए।
———————-

ट्रेंडिंग वीडियो