scriptबेसहारा बने एक-दूजे का सहारा… | Patrika News
सूरत

बेसहारा बने एक-दूजे का सहारा…

8 Photos
6 years ago
1/8

वेलेंटाइन डे पर दिव्यांग सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 दिव्यांग युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।

2/8

25 बेटियों के माता-पिता के सिर से उनके हाथ पीले करने की चिंता जाती रही, जब उनकी बेटियों ने योग्य वर के साथ अग्नि की साक्षी में फेरे लिए।

3/8

सभी जोड़ों का अग्नि की साक्षी में कन्यादान लेना गौरवपूर्ण और अन्य सभी समाज-संगठनों के लिए प्रेरणादायक है।

4/8

आयोजक ट्रस्ट की ओर से सभी दिव्यांगों की बारात निकाली गई। इसमें वर पक्ष के परिजनों के अलावा ट्रस्ट सदस्य भी झूमते-नाचते भवन तक आए।

5/8

किसी दुल्हन को आयोजक ट्रस्ट की महिलाओं ने गोद में उठाकर दूल्हे को वरमाला पहनवाई तो कुछ जोड़ों ने व्हीलचेयर पर ही इस रस्म को पूरा किया।

6/8

सम्मेलन में सभी 25 दिव्यांग जोड़े दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी, वांसदा, व्यारा, सोनगढ़ आदि के आसपास के गांवों से हैं।

7/8

ट्रस्ट ने सभी जोड़ों को गृहस्थी बसाने की आवश्यक वस्तुएं भेंट में दीं।

8/8

विदाई की रस्में में पूरी की गईं। कई बेटियों के परिजनों की आंखों से आंसू बह निकले और आयोजक ट्रस्ट के सदस्यों की आंखें भी नम हो गईं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.