दीपावली अवकाश पर सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के लिए चलेगी 2500 अतिरिक्त बसें
सूरतPublished: Sep 22, 2023 09:01:57 pm
- त्यौहार के सीजन में गांव जाने वाले यात्रियों की मिलेगी बस सुविधाएं
- एसटी विभाग ने एडवांस ऑनलाइन, करंट और ग्रुप बुकिंग की व्यवस्था की


दीपावली अवकाश पर सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के लिए चलेगी 2500 अतिरिक्त बसें
सूरत. एसटी विभाग सूरत ने दीपावली त्यौहार के लिए 2500 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस ऑनलाइन, करंट और ग्रुप बुकिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। ग्रुप बुकिंग के लिए यात्रियों की संख्या 50 होनी चाहिए। बस सेवा का लाभ घर के नजदीक सोसायटी तक पहुंचाने का निर्णय किया गया है। इससे सूरत में रहने वाले लोगों को त्यौहार में अपने गांव जाने में सहुलियत होगी।