scriptदस फीसदी मासिक ब्याज की स्कीम में फंस गए 26.50 लाख | 26.50 lakhs blocked in ten percent monthly interest scheme | Patrika News

दस फीसदी मासिक ब्याज की स्कीम में फंस गए 26.50 लाख

locationसूरतPublished: Dec 11, 2019 08:06:20 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – मिल मालिक के साथ धोखाधड़ी के आरोप में उमरा पुलिस ने दो जनों के खिलाफ दर्ज किया मामला
– 26.50 lakhs blocked in ten percent monthly interest scheme

दस फीसदी मासिक ब्याज की स्कीम में फंस गए 26.50 लाख

दस फीसदी मासिक ब्याज की स्कीम में फंस गए 26.50 लाख

सूरत. उधना के एक मिल मालिक को दस फीसदी मासिक ब्याज का झांसा देकर दो जनों ने २६.५० लाख रुपए का निवेश करवाया और उसके बाद दोनों रफूचक्कर हो गए। पीडि़त की शिकायत पर उधना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधना पुलिस के मुताबिक मनीष व्यास एवं अंकित व्यास नाम के दो युवकों ने मिलकर वराछा व्रज चौक रत्न रेजिडेंसी निवासी अश्विन पुत्र धनसुख बालधा के साथ २६ लाख, ५० हजार रुपए की धोखाधड़ी की। पिछले साल दोनों अश्विन के संपर्क में आए थे। अश्विन अपनी कार से अहमदाबाद जा रहे थे। उस दौरान दोनों रास्ते में उन्हें मिले। उन्होंने कामरेज तक कार में उन्हें लिफ्ट दी। कार में परिचय के दौरान दोनों ने बताया कि उनकी वराछा में एंजल्स इन्वेस्टमेंट नाम की फर्म है और वे निवेशकों को अच्छा रिटर्न देते हैं। बातचीत में अश्विन को दोनों अच्छे लगे। उन्होंने उन्हें उधना उद्योगनगर में स्थित अपनी जय भारत मिल के कार्यालय का पता दिया। उसके बाद वे दोनों उनके कार्यालय पर आने लगे। उन्होंने कंपनी की निवेश स्कीमें बताई। इनमें निवेश की गई राशि पर दस फीसदी मासिक ब्याज मिलने के बारे में बताया गया था। इस पर अश्विन ने टुकड़ों में समय-समय पर कुल मिलाकर २६.५० लाख का निवेश किया, लेकिन उन्हें ब्याज नहीं मिला। कुछ समय तक तो दोनों स्कीम का टार्गेट पूरा नहीं हो पाने की बात कहकर टालते रहे। उसके बाद दोनों गायब हो गए। अश्विन ने वराछा में उनके कथित कार्यालय व अमरोली स्थित निवास पर पता किया तो पता चला कि वहां किराए पर रहते थे। उनका कोई पुख्ता पता ठिकाना नहीं मिलने पर उन्होंने उधना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो