पीएम के जन्मदिन पर 100 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट सूरत. शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लिम्बायत विधायक संगीता पाटील और गुजरात नर्सिंग काउंसिल के उप प्रमुख इकबाल कड़ीवाला की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कृत्रिम अंग, साइकिल और चश्मा का वितरण किया गया। करीब सौ दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, टॉयलेट चेयर, हैंड स्टिक आदि का वितरण किया गया। यहीं वृद्ध व्यक्तियों की जांच कर चश्मा वितरण भी किया गया।