scriptसूरत में 356 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, नए 231 भर्ती, 10 की मौत | 356 corona patients become healthy in Surat 231 new recruits 10 dead | Patrika News

सूरत में 356 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, नए 231 भर्ती, 10 की मौत

locationसूरतPublished: Aug 08, 2020 10:44:34 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15,362 और 11457 मरीज हुए स्वस्थ

सूरत में 356 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, नए 231 भर्ती, 10 की मौत

सूरत में 356 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, नए 231 भर्ती, 10 की मौत

सूरत.

शहर और जिले में शुक्रवार को 231 कोरोना पॉजिटिव मिले और 10 मरीजों की मृत्यु हुई है। इसमें 3 वृद्ध समेत 5 जनों की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में 5 जनों की मृत्यु हुई हैं। इसके अलावा शहर में नए 183 और जिले में 48 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, कुल 356 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15,362 हो गई हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि लिम्बायत जोन में आसपास निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, नवागाम निवासी 49 वर्षीय महिला, हजीरा रोड खटोद गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, नाना वराछा निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, उधना जोन में हरिनगर निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की कोरोना के चलते न्यू सिविल, स्मीमेर और निजी अस्पताल में मौत हो गई।
अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 534 हो गई हैं। इसके अलावा शहर में नए 183 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें शुक्रवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 45, रांदेर जोन में 41, कतारगाम जोन में 24, वराछा-ए जोन में 22, सेंट्रल जोन में 16, वराछा-बी जोन में 15, उधना, लिम्बायत जोन में 10-10 कोरोना मरीज मिले हैं।

कपड़ा व्यापारी व नौ कपड़ा-हीरा श्रमिक संक्रमित

पलसाणा स्पेक्ट्रम के मैनेजर, कोहिनूर मार्केट के व्यापारी, हजीरा रिलायंस कर्मचारी, छात्र, धीरज सन्स कर्मचारी, मार्बल दुकान कर्मचारी, सहारा इंडिया कर्मचारी, अक्षय पात्र कर्मचारी, ऑटोरिक्शा ड्राइवर, सचिन मार्केटिंग कर्मचारी, टेक्सटाइल मार्केट कर्मचारी, होजियरी दुकान के मालिक, सिल्क प्लाजा के एकाउंटेंट, नानपुरा प्रिटिंग प्रेस कर्मचारी, गार्मेंट बिजनसमैन, फुल दुकान मालिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टेक्सटाइल मार्केट में काम करने वाले सात और हीरा कारखानों में काम करने वाले 2 श्रमिक संक्रमित मिले हैं।
4 डॉक्टर, 4 नर्स पॉजिटिव

न्यू सिविल अस्पताल के डॉक्टर, वार्डबॉय, स्मीमेर अस्पताल के दो डॉक्टर, नर्स, कोसाड अर्बन हेल्थ सेंटर के डॉक्टर, 108 एम्बुलेंस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रैपिड टेस्ट में पांडेसरा अर्बन हेल्थ सेंटर की नर्स, पनास अर्बन हेल्थ सेंटर की नर्स, पांडेसरा फायर स्टेशन के जवान, बमरोली अर्बन हेल्थ सेंटर की नर्स और रांदेर जोन में आठ पॉजिटिव आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो