scriptस्वाइन फ्लू के 4 और मरीज भर्ती | 4 more patients of swine flu recruitment | Patrika News

स्वाइन फ्लू के 4 और मरीज भर्ती

locationसूरतPublished: Feb 07, 2019 09:43:47 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के 32 पॉजिटिव मरीज मिले

surat photo

स्वाइन फ्लू के 4 और मरीज भर्ती

सूरत.

स्वाइन फ्लू के शहर में तीन तथा ग्रामीण क्षेत्र में एक और पॉजिटिव मरीज सामने आए हंै। अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के 32 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सूरत महानगर पालिका के तीन जोन में स्वाइन फ्लू के एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
पूर्व जोन में सरथाणा क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय महिला, सेंट्रल जोन में रानी तलाव क्षेत्र निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति और पश्चिम जोन में अडाजण क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौर्यासी तहसील के मोहिनी गांव निवासी तेरह वर्षीय किशोर को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में बारह पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें सात की हालत स्थिर है। एक को वेंटिलेटर और तीन मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है।

मिल में स्लैब टूटने से दो की जान गई

सूरत. पांडेसरा क्षेत्र में बुधवार शाम हुए हादसे में दो जनों की मौत हो गई। बताया गया कि हादसा एक मिल में तीसरे माले पर स्लैब टूटने से हुआ। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, लेकिन दमकल विभाग ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो