script43 मुमुक्षुओं की निकली वर्षीदान शोभायात्रा | 43 Mahmukshu's forthcoming Yatra Shobhaatra | Patrika News

43 मुमुक्षुओं की निकली वर्षीदान शोभायात्रा

locationसूरतPublished: Feb 06, 2019 09:41:19 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

मुंबई में होगी दीक्षा

patrika

43 मुमुक्षुओं की निकली वर्षीदान शोभायात्रा

सूरत. आगामी 13 मार्च को मुंबई में आयोजित होने वाले 43 मुमुक्षुओं के दीक्षा समारोह के सिलसिले में बुधवार को सूरत में वर्षीदान शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सभी 43 मुमुक्षू व उनके परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में संतवृंद मौजूद थे।
यात्रा की शुरुआत अडाजण के पाश्र्वदर्शन अपार्टमेंट से बाजे-गाजे व विभिन्न झांकियों के साथ की गई। यात्रा में सभी 43 मुमुक्षू अलग-अलग बग्गियों में सांसारिक वस्तुओं का त्याग करते हुए शामिल हुए। यात्रा के दौरान जैनाचार्य जिनचंद्र सूरीश्वर महाराज, योगतिलक सूरीश्वर महाराज, पन्यासप्रवर श्रुततिलकविजय महाराज समेत अन्य कई संतवृंद मौजूद थे। करीब एक किलोमीटर लम्बी वर्षीदान शोभायात्रा में 45 बग्गी, हाथी-घोड़े, ऊंट, 9 बैंडवादक दल, दुपहिया वाहनों पर सवार सैकड़ों युवक-युवतियां, क्रेन आदि शामिल थे। यात्रा में शामिल 43 मुमुक्षुओं में से 13 मुमुक्षू सूरत के निवासी है। इनमें सर्वाधिक उम्र की महिला सुशीला संघवी 66 वर्ष की है। सभी मुमुक्षू आगामी 13 मार्च को मुंबई के बोरीवली इलाके में आयोजित सामूहिक दीक्षा समारोह में संयम पथ का वरण करेंगे।

शुक्रवार को निकलेगी


श्रीकैलाशनगर जैन संघ की ओर से आचार्य गुणरत्न सूरीश्वर महाराज के सानिध्य में दीक्षा समारोह का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इससे पूर्व चारों मुमुक्षूओं की वर्षीदान शोभायात्रा शुक्रवार सुबह निकाली जाएगी। यात्रा कैलाशनगर के आदिनाथ जिनालय से राजमार्ग होकर कैलाशनगर जैन संघ पहुंचेगी। इसके बाद शाम को विदाई समारोह, अष्टोतरी अभिषेक समेत अन्य आयोजन किए जाएंगे। शनिवार तड़के वीर सन्यास वाटिका में दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो