सूरत

प्री-मानसून पर खर्च होंगे 45 लाख, कार्य 15 जून तक चलेगा

वापी नगर पालिका शहर के 11 वार्ड में 70 किमी की गटर और नाले की सफाई शुरू

सूरतMay 09, 2019 / 10:24 pm

Sunil Mishra

प्री-मानसून पर खर्च होंगे 45 लाख, कार्य 15 जून तक चलेगा


वापी. वापी नगर पालिका ने मार्च से ही प्री मानसून कार्य शुरू कर दिया था, जो फिलहाल जारी है और 15 जून तक चलेगा। इस पर45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
वापी नगर पालिका द्वारा11वार्डों में 70 किमी लम्बी गटर और बरसाती पानी के निकास के लिए १६ मार्च से प्री मानसून कार्य शुरू कर दिया गया था। यह कार्य १५ जून तक चलना है। फिलहाल ९ मई तक नपा ने 54.93 प्रतिशत काम खत्म कर लिया है। पिछले साल नपा ने प्री-मानसून कार्य पर 40 लाख खर्च किए थे, इस साल 45 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। आश्चर्यजनक बात यह है कि नगरपालिका हर साल प्री-मानसून कार्य पर नगरपालिका हर साल लाखों रुपए खर्च करती है, इसके बावजूद कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर मानसून के दौरान जलजमाव बड़ी परेशान बनकर सामने आता है। इसमें डूंगरा का डूंगरी फलिया क्षेत्र प्रमुख है। हालांकि पिछले साल 80 इंच बारिश होने पर भी कहीं भी जल जमाव की समस्या नहीं आई थी।
भंगार के गोदाम अधिक
डूंगरी फलिया क्षेत्र में भंगार के गोदाम अधिक होने से यहां पर गटर चॉकअप होने की समस्या अधिक आती है। यहां पर लोग कचरा गटर में फेंक देते हैं। हर साल यहां पर प्री मानसून में सफाई करवाते हैं, लेकिन फिर भी हालात सुधर नहीं रहे हैं।
चेतन सिंह परमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, वापी नगरपालिका

Home / Surat / प्री-मानसून पर खर्च होंगे 45 लाख, कार्य 15 जून तक चलेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.