scriptनौ बच्चों समेत 49 मजदूर उल्टी-दस्त की चपेट में | 49 laborers including nine children are grab in vomiting | Patrika News

नौ बच्चों समेत 49 मजदूर उल्टी-दस्त की चपेट में

locationसूरतPublished: Dec 12, 2021 07:35:22 pm

दूषित पानी पीने की वजह से हादसे की आशंका, गन्ना कटाई के लिए थे मजदूर, सात की हालत गंभीर, मढ़ी शुगर फेक्टरी के नौ मजदूर भी उलटी-दस्त का शिकार, सूचना मिलते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

नौ बच्चों समेत 49 मजदूर उल्टी-दस्त की चपेट में

नौ बच्चों समेत 49 मजदूर उल्टी-दस्त की चपेट में

बारडोली. बारडोली तहसील के अंचेली और पथराडिया गांव में पड़ाव में रह रहे न्ना कटाई के मजदूर अचानक उलटी-दस्त के शिकार हो गए। देखते ही देखते 40 लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और शुगर फेक्टरी प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बीमार मजदूरों को बारडोली के सरदर स्मारक अस्पताल, बारडोली सत्याग्रह अस्पताल और चलथाण के संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया गया। अंचेली के मजदूर पथरोण गांव में गन्ना कटाई के लिए गए थे, तभी दूषित पानी पीने से उलटी-दस्त की आशंका जताई जा रही है। 40 मरीजों में नौ बच्चे भी शामिल हैं। सात मरीजों की हालत नाजुक होने पर उनको संजीवनी अस्पताल के आइसीयू वॉर्ड में रखा गया है।
चलथाण शुगर मिल में गन्ना कटाई कटे मजदूरो का पड़ाव बारडोली तहसील के अंचेली गाँव में है। इस पड़ाव में रह रहे मजदूर दो दिन पहले महुवा तहसील के पथरोण गांव में गन्ना कटाई के लिए गए थे। जहां नौ बच्चों समेत 40 मजदूरों को उल्टी-दस्त हो जाने से सभी को एक के बाद एक अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों को दवाएं देना शुरू किया।
सभी मरीजों को सरदार स्मारक अस्पताल, चलथाण के संजीविनी अस्पताल और बारडोली सत्याग्रह अस्पताल में भर्ती किया गया है। आशंका जताई जा रही है दूषित पानी पीने की वजह से लोग बीमार हुए। सात लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें संजीवनी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती किया गया है।
अन्य एक घटना में बारडोली तहसील के पथराडीया गांव में मढ़ी शुगर फेक्टरी के मजदूर भी उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। बारडोली तहसील स्वास्थ्य अधिकारी पंजकभाई ने बताया कि पथराडिया में मजदूरों को उल्टी-दस्त की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया। दो जगहों पर पानी की पाइप लाइन में लीकेज मिले हैं। मढ़ी शुगर फेक्टरी के नौ मजदूरों का उपचार चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो