scriptसूरत में कोरोना से 5 मौत, स्वस्थ होने वाले 4134, नए 1476 पॉजिटिव मिले | 5 deaths due to corona in Surat, 4134 recovering, 1476 new positives f | Patrika News

सूरत में कोरोना से 5 मौत, स्वस्थ होने वाले 4134, नए 1476 पॉजिटिव मिले

locationसूरतPublished: Jan 25, 2022 09:44:16 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत में अब तक कुल पॉजिटिव 1,95,949, 2161 की मौत

सूरत में कोरोना से 5 मौत, स्वस्थ होने वाले 4134, नए 1476 पॉजिटिव मिले

सूरत में कोरोना से 5 मौत, स्वस्थ होने वाले 4134, नए 1476 पॉजिटिव मिले

सूरत.

शहर में दो और ग्रामीण क्षेत्र में तीन समेत कुल पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, सूरत में मंगलवार को 4134 मरीज स्वस्थ हुए हैं और नए 1476 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के 1004 मरीज और ग्रामीण क्षेत्र में 472 मरीज शामिल हैं। इनमें शहर के स्कूल और कॉलेजों के 28 विद्यार्थी पॉजिटिव हैं। सूरत में अब तक कुल पॉजिटिव हुए लोगों की संख्या 1,95,949 हो चुकी है। इसमें से 2161 की मौत हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लिंबायत जोन में भाठेना निवासी 50 वर्षीय महिला को 21 जनवरी को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनको डायबिटिज और ब्लडप्रेशर भी था। वहीं कतारगाम सिंगणपोर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति को 21 जनवरी को एप्पल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। मंगलवार को दोनों संक्रमितों की मृत्यु हो गई। अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1653 हो गई हैं।
न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 115 पॉजिटिव भर्ती हैं जिसमें 39 संक्रमित की हालत गंभीर हैं। शहर में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 15,076 हो गई है। इसमें अब 319 संक्रमित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर में मंगलवार को 1004 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें अठवा जोन में 190, रांदेर जोन में 295, कतारगाम जोन में 142, उधना जोन में 104, सेंट्रल जोन में 36, वराछा-ए जोन में 94, वराछा-बी जोन में 80, लिंबायत जोन में 63 पॉजिटिव मिले हैं।
स्कूल-कॉलेज बंद होने के बाद बच्चों में संक्रमण घटा

दिसंबर में तीसरी लहर की शुरुआत हुई तब शहर के सभी स्कूलें चालू थी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण बढऩे पर स्कूलों में मास्क, सेनेटाइजर और हाथ धोने का नियम लागू किया था। लेकिन तीसरी लहर में एका-एक बच्चों में तेजी से संक्रमण फैलता हुआ दिखाई दिया। चौबीस घंटे में 100 से अधिक विद्यार्थी पॉजिटिव आना शुरू हो गए थे। उनमें से कुछ बच्चों को भर्ती भी करना पड़ा। अब बच्चों में भी संक्रमण घटना शुरू हो गया है। अभी प्रतिदिन 1200 से 1500 लोग पॉजिटिव सामने आ रहे हैं, इसमें बच्चों की संख्या 30 से 40 होती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो