script

सूरत में नए 5 पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

locationसूरतPublished: Jul 27, 2021 09:05:04 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– फिलहाल कोरोना काबू में…

सूरत में नए 5 पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

सूरत में नए 5 पॉजिटिव, 4 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है। इसके अलावा शहर में नए 3 और ग्रामीण में 2 पॉजिटिव मिले हैं। सूरत जिले में कुल 4 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,465 हो गई हैं। इसमें 2114 की मौत हो चुकी है।
सूरत जिले में दूसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या 10 से कम रह गई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को शहर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 30 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 11 की हालत गंभीर है। इसके अलावा सोमवार को नए 3 कोरोना मरीज मिले। इसमें रांदेर, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में 1-1 मरीज मिले हैं। जबकि 5 जोन अठवा, उधना, लिम्बायत, कतारगाम और सेंट्रल जोन में कोई भी केस दर्ज नहीं होने से राहत है।
म्यूकोरमाइकोसिस से दो मरीज की मौत, एक भर्ती

सूरत. शहर में सोमवार को म्यूकोरमाइकोसिस से न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई है। अब तक न्यू सिविल में 41 और स्मीमेर में 24 समेत कुल 65 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा स्मीमेर अस्पताल में एक नया मरीज भर्ती किया गया है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 36 मरीज भर्ती हैं। इसमें न्यू सिविल में 23 और स्मीमेर में 13 मरीज भर्ती हैं। अब तक दोनों अस्पताल से कुल 313 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। अब तक न्यू सिविल में 424 और स्मीमेर में 75 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो