सूरत

म्यूकोरमाइकोसिस के 5 मरीजों को छुट्टी, नए 4 भर्ती, 8 ऑपरेशन

– न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 159 मरीज उपचाराधीन, 363 मरीजों का सफल ऑपरेशन

सूरतJun 15, 2021 / 10:22 pm

Sanjeev Kumar Singh

म्यूकोरमाइकोसिस के 5 मरीजों को छुट्टी, नए 4 भर्ती, 8 ऑपरेशन

सूरत.
शहर में सोमवार को म्यूकोरमाइकोसिस के चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। इसके अलावा न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 8 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 159 मरीज भर्ती है। अब तक 363 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
शहर में रविवार को कोई नया मरीज भर्ती नहीं होने से चिकित्सकों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन सोमवार को न्यू सिविल में 4 मरीज भर्ती हुए। ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती म्यूकोरमाइकोसिस के 8 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। इसमें 7 ऑपरेशन ईएनटी और एक ऑपरेशन डेंटल और ईएनटी विभाग ने मिलकर किया है। अब तक न्यू सिविल में 25 और स्मीमेर अस्पताल में 15 समेत कुल 40 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों की मौत हुई है।
अब तक न्यू सिविल में 19 तथा स्मीमेर में 5 मरीज की आंख निकाली गई है। वहीं, न्यू सिविल में अब तक 16 मरीजों का जबड़ा निकालने का ऑपरेशन किया है। स्मीमेर अस्पताल में सोमवार को कोई ऑपरेशन नहीं हुआ है। हाल में न्यू सिविल में 116 और स्मीमेर में 43 मरीज उपचाराधीन है। दोनों अस्पताल में अब तक 363 मरीजों का ऑपरेशन किया है। न्यू सिविल में सोमवार को 3 और स्मीमेर में 2 समेत कुल 115 मरीज को छुट्टी दी गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.