सूरत

म्यूकोरमाइकोसिस के और 6 मरीज भर्ती, 11 ऑपरेशन हुए

– न्यू सिविल और स्मीमेर में 192 मरीज भर्ती, 259 मरीजों का हुआ अब तक ऑपरेशन

सूरतJun 04, 2021 / 09:28 pm

Sanjeev Kumar Singh

म्यूकोरमाइकोसिस के और 6 मरीज भर्ती, 11 ऑपरेशन हुए

सूरत.
शहर में कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद रोजाना म्यूकोरमाइकोसिस के नए मरीज बढ़ रहे है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में गुरुवार को छह नए मरीज भर्ती हुए है। वहीं ईएनटी विभाग ने 11 मरीजों का ऑपरेशन किया है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 192 मरीज भर्ती है। अब तक 259 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, न्यू सिविल अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस के 18 और स्मीमेर अस्पताल में 12 मरीज की मौत हुई है। न्यू सिविल अस्पताल में गुरुवार को ईएनटी विभाग ने 8 मरीजों का ऑपरेशन किया है। इसके अलावा स्मीमेर अस्पताल में ईएनटी विभाग ने तीन मरीजों का ऑपरेशन किया है। दोनों अस्पताल में अब तक 259 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
सू्त्रों ने बताया बुधवार को न्यू सिविल में नए तीन समेत कुल 137 और स्मीमेर में नए 3 समेत कुल 55 मरीज भर्ती हैं। दोनों अस्पताल से अब तक 52 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों को छुट्टी दी गई हैं। चिकित्सकों ने बताया कि नेत्र और दंत विभाग ने गुरुवार को कोई ऑपरेशन नहीं किया। नेत्र विभाग में 4 और दंत विभाग में 3 मरीजों का ऑपरेशन वेटिंग में है। हाल में इनको ऑपरेशन के लिए मेडिकल फिटनेस नहीं मिला है।

Home / Surat / म्यूकोरमाइकोसिस के और 6 मरीज भर्ती, 11 ऑपरेशन हुए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.