scriptसूरत में नए 6 पॉजिटिव, एक संदिग्ध भर्ती, 12 हुए स्वस्थ | 6 new positives in Surat, one suspect admitted, 12 recovered | Patrika News

सूरत में नए 6 पॉजिटिव, एक संदिग्ध भर्ती, 12 हुए स्वस्थ

locationसूरतPublished: Sep 27, 2021 10:04:16 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,719 और 1,41,538 स्वस्थ हुए

सूरत में नए 6 पॉजिटिव, एक संदिग्ध भर्ती, 12 हुए स्वस्थ

सूरत में नए 6 पॉजिटिव, एक संदिग्ध भर्ती, 12 हुए स्वस्थ

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को कोरोना वायरस के नए 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें शहर के 5 और ग्रामीण का एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सूरत के 12 कोरोना मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,719 हो गई हैं। इसमें 2115 की मौत हो चुकी हैं।
शहर में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से 5 हो गई है। मनपा के अठवा और रांदेर जोन में 2-2 तथा उधना जोन में 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अन्य 5 जोन लिम्बायत, कतारगाम, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। न्यू सिविल और स्मीमेर में चार पॉजिटिव भर्ती है, इसमें तीन की हालत गंभीर है। ऑक्सीजन पर एक, बाइपेप पर एक और वेंटिलेटर पर एक मरीज भर्ती है।
वहीं न्यू सिविल में एक संदिग्ध भर्ती है। शहर में रविवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1629 हैं। शहर में कुल 1,11,576 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,884 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 32,143 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 31,654 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो