scriptसूरत में 7 नए पॉजिटिव, 7 स्वस्थ हुए | 7 new positives in Surat, 7 recovered | Patrika News

सूरत में 7 नए पॉजिटिव, 7 स्वस्थ हुए

locationसूरतPublished: Oct 08, 2021 09:24:32 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,797 और 1,41,594 स्वस्थ हुए

सूरत में 7 नए पॉजिटिव, 7 स्वस्थ हुए

सूरत में 7 नए पॉजिटिव, 7 स्वस्थ हुए

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए 7 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें शहर के 4 और ग्रामीण के 3 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सूरत के 7 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, स्मीमेर में एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,797 हो गई है। इसमें 2115 की मौत हो चुकी हैं।
शहर के कतारगाम जोन में 2 और रांदेर व उधना जोन में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अन्य 5 जोन लिम्बायत, अठवा, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। न्यू सिविल में दो पॉजिटिव भर्ती है। वहीं, स्मीमेर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। इसके अलावा एक संदिग्ध भर्ती है। शहर में गुरुवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1629 हैं। शहर में कुल 1,11,636 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,935 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 32,1561 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें 31,659 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो