script

सूरत में कोरोना के 70 मरीज स्वस्थ हुए, नए 77 पॉजिटिव

locationसूरतPublished: Aug 09, 2022 09:24:52 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 472 हुई, छह भर्ती

सूरत में कोरोना के 70 मरीज स्वस्थ हुए, नए 77 पॉजिटिव

सूरत में कोरोना के 70 मरीज स्वस्थ हुए, नए 77 पॉजिटिव

शहर में सोमवार को कोरोना के नए 39 और ग्रामीण क्षेत्र में 31 पॉजिटिव समेत 70 मरीज सामने आए हैं। जबकि सोमवार को शहर में 39 और ग्रामीण में 38 समेत 77 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 472 हो गई है। इनमें छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
मनपा के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को नए 39 मरीज मिले हैं। सबसे अधिक मामले अठवा और रांदेर जोन में 9-9 संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि कतारगाम जोन में 8, लिंबायत जोन में 5, वराछा-ए जोन में 3, वराछा-बी, उधना-ए जोन में 2-2, सेंट्रल जोन में 1 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं उधना-बी जोन में कोरोना शून्य रहने से राहत है। शहर में सोमवार को कुल नए 39 मरीजों के साथ कुल कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या 1,65,420 हो गई है। वहीं, सोमवार को 39 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1,63,488 हो गई है। शहर में 250 एक्टिव मरीज हैं, इनमें छह मरीजों का अस्पताल और अन्य मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को नए 31 पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एक्टिव केसों की संख्या 222 हैं।
स्वाइन फ्लू के नए 10 मरीज

सूरत. शहर में स्वाइन फ्लू के नए 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक शहर में 73 पॉजिटिव मरीज मिले हैं और गंभीर चार मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मानसून सीजन में कोरोना के साथ ही स्वाइन फ्लू ने शहर में पैर पसार लिया है। हर रोज स्वाइन फ्लू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना के भी 35-40 मरीज रोजाना मिल रहे हैं। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में अलग-अलग जोन में स्वाइन फ्लू के 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब शहर में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 73 हो गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो