script71 वें जन्मदिन पर मोदी मय हुआ सूरत, हुए कई कार्यक्रम | 71st birthday of pm modi in surat, many events took place | Patrika News

71 वें जन्मदिन पर मोदी मय हुआ सूरत, हुए कई कार्यक्रम

locationसूरतPublished: Sep 18, 2021 10:56:14 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– पूजा, हवन, केक तो कहीं जलेबी, कहीं रक्तदान तो कहीं दवाओं और चाय का वितरण
 

71 वें जन्मदिन पर मोदी मय हुआ सूरत, हुए कई कार्यक्रम

71 वें जन्मदिन पर मोदी मय हुआ सूरत, हुए कई कार्यक्रम

सूरत. पिछले कई वर्षो से विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को अनोखे अंदाज में मनाने का सिलसिला शुक्रवार को भी शहर में जारी रहा। मोदी के ७१वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी, विभिन्न समाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों व लोगों दर्जनों कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं दीर्धायु के लिए पूजा-हवन के कार्यक्रम हुए तो कहीं विशाल केक व जलेबी काट कर वितरित की गई। कहीं रक्तदान हुआ तो कहीं दवाओं समेत विभिन्न वस्तुओं पर लोगों को डिस्कॉउन्ट दिया गया। कहीं कही मुफ्त में चाय भी पिलाई ग
राधाकृष्ण मंदिर में 71 किलो का केक व रक्तदान

सूरत.श्री राधाकृष्ण मंदिर सामाजिक संगठन के नेतृत्व में शहर की 71 सामाजिक संस्थाओं के द्वारा तीन दिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें युवाओं ने 710 यूनिट रक्तदान किया। वहीं शुक्रवार को दोपहर ग्यारह बजे विशेष रूप से तैयार किया गया 71 किलो का केक काटा गया। जिसका कुपोषण के शिकार जरुरतमंद बच्चों में वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक संगठनों के युवाओं ने हिस्सा लिया।
नमो उत्सव में वडनगर से… वडा प्रधान तक

सूरत.भारतीय जनता पार्टी की शहर की ईकाई द्वारा शुक्रवार को नमो उत्सव के तहत संजीव कुमार ऑडीटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जन्म दिन पर भारतीय परम्परा अनुसार 71 किलोग्राम की जलेबी का अनाथआश्रम के बालकों में वितरण किया। उसके बाद ऑडीटोरिमय में बनाए श्रीराम मंदिर में घंटनाद हुआ प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पूजा की। प्रधान मंदिर के जन्म स्थल वडनगर की थीम पर विशेष लाइट साउन्ड इफैक्ट के साथ तैयार गया। स्टेज से लोक कलाकार साईं राम दवे काव्य पाठ के जरिए मोदी के जीवन के वडनगर से वडा प्रधान तक के सफर को प्रस्तुत किया।
नमो निरामय – राहत दर पर दवा का वितरण

सूरत. भाजपा नेता नीरव शाह संचालित संप्रति फाउन्डेशन की ओर से मोदी के जन्मदिन पर 171 दिनों तक राहत दरों पर दवा उपलब्ध करवाने का सेवा यज्ञ शुरू किया गया। नमो निरामय अभियान के तहत डेली दवा व फाउन्डेशन द्वारा 25 फीसदी डिस्काउन्ट पर दवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। व्हॉट्सएप से प्रिस्क्रीप्शन पर ऑर्डर लिया जाएगा और कुरीयर से डिलीवरी की जाएगी।
———–

पीएम के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना
सूरत. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को गोडादरा स्थित श्रीएवेन्यु में विशेष प्रार्थना की गई। लोगों ने गणपति बापा की पूजा अर्चना कर देश की उन्नति व प्रधानमंत्री की दीर्धायु के लिए प्रार्थना की।
————————–
दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में हवन
सूरत. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्धायु के लिए उधना दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में शुक्रवार को मंहत विजायनंदपुरी महाराज द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया गया। उसके बाद महाप्रसाद भंडारा का हुआ।
————
नारी स्वास्थ्य व बचाव
सूरत. मोदी के जन्मदिन पर उधना हॉस्पिटल में नारी स्वास्थ्य व बचाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर हेमाली बोधावाला, विधायक जीतूभाई वाघाणी व डॉक्टर जागृर्ति की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। माहेश्वरी नारी शक्ति ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
—————–

225 स्पेशल बच्चों को वैक्सीन लगवाई
सूरत. वेसू स्थित श्री श्याम मंदिर में गुजरात प्रदेश वैश्य समाज महिला ईकाई द्वारा 225 स्पेशल बच्चों को वैक्सीन लगवाई गई। समाज की बेला अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को चॉकलेट व केप दी गई। साथ ही दस दिनों तक चलनेवाले पोष्टिक फूड पैकेट का भी वितरण किया गया।
———–
कविताएं सुनाई केक काटा

सूरत. पार्षद कैलाश बेन सोलंकी, रश्मि बेन साबू और दीपेश भाई पटेल की देखरेख ने वार्ड नंबर 22 स्थित ड्रीम हाई स्कूल वेसू में जागृति शाखा के साथ मोदी का जन्मदिन मनाया। कविताएं सुनी, केक कट किया गया और नमो ऐप को इंस्टॉल किया गया।
——————

ट्रेंडिंग वीडियो