script74th REPUBLIC DAY : देंगे सलामी, मनाएंगे गणतंत्र | 74th REPUBLIC DAY : Will give salute, will celebrate republic | Patrika News

74th REPUBLIC DAY : देंगे सलामी, मनाएंगे गणतंत्र

locationसूरतPublished: Jan 27, 2023 07:27:27 pm

सूरत. देश गुरुवार को 74वां गणतंत्र दिवस 74th REPUBLIC DAY मनाएगा। प्रशासनिक कार्यालय और सरकारी विभागों, स्कूल- कॉलेजों के साथ ही संस्थाओं की ओर से तिरंगा फहरा कर सलामी दी जाएगी।

74th REPUBLIC DAY : देंगे सलामी, मनाएंगे गणतंत्र

74th REPUBLIC DAY : देंगे सलामी, मनाएंगे गणतंत्र

देश के 74वें गणतंत्र दिवस 74th REPUBLIC DAY के उपलक्ष में 26 जनवरी गुरुवार को शहर व जिले में जगह-जगह आयोजन किए गया है। इस दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य कई तरह के कार्यक्रम संस्थाओं की ओर से किए गए हैं। सभी स्कूलों में तिरंगे को सलामी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन है। चौर्यासी तहसील के लीमला गांव में ऊर्जा मंत्री कनु देसाई की अध्यक्षता में जिला स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां कई झांकियां भी निकाली जाएगी। इसके साथ विश्वविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों, कॉलेजों, स्कूलों व अन्य संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया जाएगा। सूरत महानगर पालिका का मुख्य कार्यक्रम मनपा बी जोन में आयोजित किया जाएगा। कई समारोहों में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले, खिलाडिय़ों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

– गणतंत्र का दिखा उत्साह :
गणतंत्र दिवस 74th REPUBLIC DAY के उपलक्ष में शहर में बुधवार को दुकानों व लारियों पर विक्रेता तिरंगे लेकर खड़े नजर आए। लोगों ने भी तिरंगे के साथ तिरंगी टोपियां व गौरव जताने के लिए एसेसरीज खरीदी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो