scriptसूरत में 87 कोरोना मरीज स्वस्थ, सिर्फ 22 पॉजिटिव | 87 corona patients healthy in Surat, only 22 positive | Patrika News

सूरत में 87 कोरोना मरीज स्वस्थ, सिर्फ 22 पॉजिटिव

locationसूरतPublished: Jun 23, 2021 10:20:45 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– जिले में अब तक कुल 31,991 पॉजिटिव मरीज

सूरत में 87 कोरोना मरीज स्वस्थ, सिर्फ 22 पॉजिटिव

सूरत में 87 कोरोना मरीज स्वस्थ, सिर्फ 22 पॉजिटिव

सूरत.

सूरत जिले में मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है। 22 नए पॉजिटिव मिले तो 87 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। नए मरीजों में शहर के सिर्फ 14 और जिले में 8 पॉजिटिव शामिल हैं।
सूरत जिले में दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। हाल में सूरत जिले के 251 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 103 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 51 की हालत गंभीर बताई गई है।
अब तक शहर में कुल 1,11,066 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,08,547 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 31,991 पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें 31,330 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
शहर में कोरोना मरीज

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -01

वराछा-ए -02

वराछा-बी -01

रांदेर -03

कतारगाम -02

लिम्बायत -02

उधना -01

अठवा -02

कुल -14
म्यूकोरमाइकोसिस के 16 मरीजों को छुट्टी मिली

शहर में मंगलवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक और मरीज की न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 4 नए भर्ती हुए हैं। वहीं, न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल से 16 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। इसके अलावा न्यू सिविल अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन हुआ है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 128 मरीज भर्ती हैं। अब तक 404 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो