scriptसिक्सलेन पर टूटा साइन बोर्ड, तीन किमी तक लगा जाम | A broken sign board on a six-mill, three-kilometer stretch | Patrika News

सिक्सलेन पर टूटा साइन बोर्ड, तीन किमी तक लगा जाम

locationसूरतPublished: Dec 18, 2018 09:23:02 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

क्रेन की मदद से टूटे साइन बोर्ड को हटाया

surat photo

सिक्सलेन पर टूटा साइन बोर्ड, तीन किमी तक लगा जाम

भरुच.

भरुच से दहेज को जोडऩे वाले सिक्सलेन मार्ग पर मनुबर चौराहा के पास सोमवार शाम साइन बोर्ड टूट जाने से हलचल मच गई। साइन बोर्ड गिरने से तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दहेज से आने यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्रेन की मदद से साइन बोर्ड को मार्ग से हटाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल किया गया।
भरुच और दहेज को जोडऩे वाले सिक्सलेन पर मनुबर चौराहा के पास विभिन्न शहरों की दूरी बताने वाले साइन बोर्ड लगाया गया था। लगभग चार सौ किलो वजन वाला साइन बोर्ड काफी समय से गिरने की स्थिति में लटका हुआ था। सोमवार देर शाम अचानक साइन बोर्ड टूट कर सडक़ पर गिर गया। इस घटना से तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में क्रेन की मदद से सडक़ पर गिरे साइन बोर्ड को हटाने के बाद यातायात बहाल किया गया।

बौडा ने सील किया नवनिर्मित 18 रॉ-हाउस, – बिना अनुमति के ही बिल्डर ने बना दिया था मकान

भरुच. शहर के वार्ड संख्या-८ में न्यू आनंद नगर मोहल्ले में बिना अनुमति के बिल्डर की ओर से बनाए गए 18 रॉ-हाउस को बौडा ने सोमवार को सील कर दिया। बौडा की ओर से बिल्डर को नोटिस प्रदान क ी गई।

भरुच के वार्ड संख्या-८ में आली इलाके की जमीन में बिना बौडा की अनुमति के बिल्डर सुरेश सोनी ने 18 रॉ-हाउस बना दिया। इस बारे में स्थानीय लोगों की ओर से बौडा को सूचित किया गया। बौडा ने अपनी जांच में बिना किसी परमीशन के मकान बनाए जाने की बात पाई और इसके बाद सोमवार शाम सभी 18 मकानों को सील कर दिया। अवैध रूप से किए गए निर्माण कार्य को लेकर बौडा की ओर से बिल्डर को नोटिस भी प्रदान की गई है।
हत्या मामले में २७ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

भरुच. लोकल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को हत्या मामले में २७ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार धर दबोचा।


पुलिस ने बताया कि वर्ष 1992 में अंकलेश्वर में हुई हत्या मामले में आरोपी अय्याज अहमद बदरुद्दीन पठाण निवासी कस्बातीवाड अंकलेश्वर पुलिस को चकमा देकर २७ साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंकलेश्वर से आरोपी को गिरफ्तार धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को अंकलेश्वर शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो