scriptशादी का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज | A case registered against a woman who cheated lakhs for marrying | Patrika News

शादी का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

locationसूरतPublished: Jan 23, 2021 11:20:29 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– शादी के लिए कडोदरा के फॉर्म हाउस में बुला कर खुद गायब हो गई- Called to Kadodara’s Form House for marriage and disappeared herself

शादी का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज


सूरत. लिम्बायत पुलिस ने अनाथ आश्रम की युवतियों के साथ शादी का झांंसा देकर कुंवारे युवकों के परिजनों के साथ 2.70 लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला के खिलाफ आखिरकार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक लिम्बायत श्रीनाथ सोसायटी निवासी सुरेखा मि ी ने जोलवा निवासी सुष्मा कोली, प्रियंका व वर्षा के साथ धोखाधडी की। तीनों अपने दो दर्जन से अधिक कुंवारे रिश्तेदार युवकों के लिए रिश्ते की तलाश में थी। महिना भर पूर्व सुरेखा ने उन्हें कुछ युवतियों के फोटोग्राफ्स बताए फिर कहा कि वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित अनाथ आश्रम की युवतियों से शादी करवा सकती है।
फिर शादी के खर्च के बहाने उनसे कुल 2 लाख 70 हजार रुपए ऐंठ लिए। 6 जनवरी को उन्हें शादी के लिए कडोदरा के फॉर्म हाउस पर आने के लिए कहा लेकिन इससे पहले वह रुपए लेकर फरार हो गई थी। इस बारे में पीडि़ताओं से लिखित शिकायत मिलने पर लिम्बायत पुलिस ने पड़ताल की और गुरुवार रात मामला दर्ज किया।
ग्यारह साल की लडक़ी से बलात्कार, युवक गिरफ्तार


सूरत. गोडादरा पुलिस ने ग्यारह साल की एक लडक़ी के साथ बलात्कार करने के आरोप में २६ वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोडादरा लक्ष्मण नगर निवासी दिलीप पाल ने ग्यारह वर्षीय पीडि़ता के साथ बलात्कार किया।
कुछ समय पूर्व लक्ष्मण ने बहला फुसला कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसबारे में पीडि़ता के परिजनों को पता चलने पर उन्होंने गुरुवार दोपहर गोड़ादरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिलीप पाल दिहाड़ी मजदूरी करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो