script

घर की छत पर 4 जी टावर लगाने के चक्कर में वकील के एक लाख गए

locationसूरतPublished: Jun 18, 2019 01:11:48 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– सरथाणा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मामला

file

घर की छत पर 4 जी टावर लगाने के चक्कर में वकील के एक लाख गए

सूरत. एक वकील को उसके घर की छत पर फोर जी टावर लगाने का झांसा देकर एक जनें ने उससे एक लाख रुपए ऐंठ लिए। इस संबंध मेेंं पीडि़त की शिकायत पर सरथाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। पुलिस के मुताबिक शरद कुमार नाम के व्यक्ति ने सीमाड़ा नाका वालमनगर निवासी वकील चिराग जासोलिया के साथ ठगी की। गत १९ फरवरी को उसने चिराग को कॉल किया और अपनी पहचान शहर कुमार के रूप में दी। फिर एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का फोर जी टावर उनके मकान की छत पर लगाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए दिए जाने वाले किराए के बारे में लुभावने प्रस्ताव रखे। आवेदन की विभिन्न प्रोसस चार्ज बता करक प्रोसेस शुरू करने के बहाने चिराग से टुकड़ों में आरटीजीसीएस के जरिए ७ मार्च तक एक लाख ६ हजार ७५० रुपए ले लिए। लेकिन टावर नहीं लगाया और न ही चिराग को उसके रूपए लौटाए। इस पर चिराग ने सरथाणा पुलिस से संपर्क किया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

ट्रेंडिंग वीडियो