scriptcyber crime : कॉलेज की छात्रा को निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करने वाला गिरफ्तार | A man arrested for making naked video call to collage student | Patrika News

cyber crime : कॉलेज की छात्रा को निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करने वाला गिरफ्तार

locationसूरतPublished: May 06, 2021 01:36:55 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– फर्जी अकाउन्ट बना कर रहा था परेशान, पीडि़ता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने की कार्रवाई
#फौजी अफसर बता कर गूगल-पे अकाउन्ट हेक किया, महिला कारोबारी के साथ 1.14 लाख की ऑनलाइन ठगी
 

cyber crime : कॉलेज की छात्रा को निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करने वाला गिरफ्तार

cyber crime : कॉलेज की छात्रा को निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करने वाला गिरफ्तार

सूरत. एक कॉलेज छात्रा की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने और निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करने वाले युवक के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक कतारगाम वेड-गुरूकुल रोड स्थित वलल्भनगर हाउसिंग सोसायटी निवासी मंयक करथिया पिछले कुछ समय से 19 वर्षीय छात्रा को परेशान कर रहा था।
उसने किसी तरह से पीडि़ता के फोटोग्राफ्स हासिल कर किनारा नाम से एक फर्जी अकाउन्ट बनाया और उसमें पीडि़ता के फोटोग्राफ्स अपलोड किए। जब पीडि़ता को इस बारे में पता चला तो उसने मैसेज के लिए उसके फोटोग्राफ्स डिलीट करने की बात की। लेकिन मंयक ने उसका मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया और उसे धमकाना शुरू कर दिया।
फिर छात्रा को निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल किया और अपना चेहरा नहीं दिखाते हुए अभद्र हरकते करने लगा। यह देख पीडि़ता ने तुंरत अपने परिजनों को बताया और इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मयंक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय मंयक हीरा कारखाने में काम करता है।
————————

फौजी अफसर बता कर गूगल-पे अकाउन्ट हेक किया, महिला कारोबारी के साथ 1.14 लाख की ऑनलाइन ठगी

सूरत. सोशल मीडिया के माध्यम से खाखरा का ऑनलाइन कारोबार करने वाली एक महिला का साइबर ठग ने फौजी अफसर के रूप में पहचान देकर उसका गूगल-पे अकाउन्ट हेक कर लिया और उसके साथ खाते से 1.14 लाख पार कर दिए। इस संबंध में महिला की शिकायत पर उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, उमरगाम गोविंदजी पार्क निवासी दिशा धवल शाह सोशल मीडिया के जरिए खाखरा व घरेलू उत्पादों का व्यापार करती है। गत 15 अप्रेल को उनके मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाले ने अपनी पहचान फौजी अफसर शिवचरण के रूप में दी। अपने आर्मी कैम्प के लिए खाखरा का बड़ा ऑर्डर देने के बारे में बात की। इस पर दिशा ने कहा कि बड़े ऑर्डर के लिए एडवांस देना होगा।
इस पर शिवचरण ने कहा कि आर्मी से हमें नकद नही, वाउचर मिलता है जो गूगल पे में चलता है। फिर उसने गूगल पे की जानकारी मांगी। दिशा का अपना अकाउन्ट नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने पति के गूगल पे अकाउन्ट की डिटेल बता दी। कुछ समय बाद ही उसके पति के खाते से रुपए पार हो गए।
—————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो