scriptआज आन-बान-शान से लहराएगा तिरंगा | Aaj aan-baan-shaan se laharaega tiranga | Patrika News
सूरत

आज आन-बान-शान से लहराएगा तिरंगा

surat news -७३वें स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह होंगे विभिन्न कार्यक्रम, पुलिस सतर्क

सूरतAug 14, 2019 / 09:59 pm

Dinesh M Trivedi

file

आज आन-बान-शान से लहराएगा तिरंगा

सूरत. शहर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी महकमों तथा संगठनों की ओर से गुरुवार को ७३वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सरकारी इमारतों, निजी संस्थानों, स्कूलों, सोसायटियों में सुबह ध्वज वंदन के कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी जाएगी। आजादी की खुशी में मिठाई वितरित की जाएगी। सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाइक रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संदेवनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
शहर पुलिस की ओर से गुरुवार सुबह नौ बजे पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वज वंदन किया जाएगा। इस समारोह में शहर पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा समेत अन्य आलाधिकारी और पुलिस जवान उपस्थित रहेंगे। शहर के गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शहर के विभिन्न थानों और शाखाओं में भी ध्वज वंदन किया जाएगा।
मनपा प्रशासन स्वतंत्रता दिवस पर जोन दफ्तरों के साथ हर साल किसी एक जोन में मुख्य आयोजन करता है। इस बार मुख्य आयोजन सेंट्रल जोन में किया जा रहा है। महापौर डॉ. जगदीश पटेल सुबह १० बजे चौक किला मैदान में ध्वजारोहरण करेंगे। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो