scriptSurat/ महंगाई की अर्थी निकाली, गैस सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन | aap lady wing protest againest inflation and gas price | Patrika News

Surat/ महंगाई की अर्थी निकाली, गैस सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन

locationसूरतPublished: Jul 07, 2022 03:45:37 pm

महंगाई के खिलाफ सडक़ों पर उतरी आप महिला कार्यकर्ता, पुलिस ने आप की महिला इकाई की प्रमुख समेत 30 को लिया हिरासत में

Surat/ महंगाई की अर्थी निकाली, गैस सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन

Surat/ महंगाई की अर्थी निकाली, गैस सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन

सूरत. गैस सिलेंडर बढ़ते दाम के साथ बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को आम आदमी पार्टी की महिला इकाई ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने महंगाई की अर्थी निकालने के साथ ही गैस सिलेंडर के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महंगाई कम करने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने आप की महिला इकाई की प्रमुख समेत 30 महिला कार्यकरर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

आम आदमी पार्टी गुजरात में भाजपा को हर मोर्चे पर घेरने का प्रयास कर रही है। शिक्षा के व्यापारीकरण के साथ ही महंगी बिजली को लेकर राज्य में आंदोलन चलाया जा रहा है, तो अब महंगाई को लेकर भी आप भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। बुधवार को गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद गुरुवार सुबह आम आदमी पार्टी की महिला इकाई ने प्रमुख नीता पटेल की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। मजूरा गेट आयकर भवन से लेकर वनिता विश्राम ग्राउंड तक महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई की अर्थी निकाली। इस दौरान गैस सिलेंडरों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और विरोध जताया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नीता पटेल तथा आप की महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं समेत 30 जनों को हिरासत में ले लिया। महिला इकाई की प्रमुख नीता पटेल ने कहा कि सरकार दो दशकों के विकास को दिखाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, जबकि दूसरी ओर महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार को आर्थिक मोर्चे पर विफल बताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो