script

आयेगा आयेगा ..लीले चढ़ सांवरा आयेगा

locationसूरतPublished: Feb 11, 2019 01:25:49 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– श्री श्याम मंदिर द्वितीय पाटोत्सव – नानी बाई रो मायरो, अखंड ज्योत व रक्तदान शिविर आज

file

आयेगा आयेगा ..लीले चढ़ सांवरा आयेगा

सूरत. श्री श्याम मंदिर सूरतधाम के दूसरे पाटोत्सव की शुरुआत शनिवार को विशाल निशान यात्रा से हुई। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा इस मौके पर सुबह आठ बजे घोड़दौड़ रोड स्थित अग्रवाल समाज भवन में निशान पूजन हुआ। उसके बाद निशान यात्रा की शुरुआत हुई जिसमें सैकड़ों भक्त हाथों में निशान लिए शामिल हुए।
बैंड बाजों की धूनों पर नाचते गाते, सजी धजी झाकियों के साथ सिटीलाइट,न्यू सिटीलाइट रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची। जहां सभी भक्तों ने बाबा को निशान अपर्ण किए। रास्ते मेंं जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा व अल्पाहार से स्वागत किया गया। ट्रस्ट के सह सचिव राजेश दोदराजका ने बताया कि शाम चार बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री मानस मंडल द्वारा किया गया। आयोजन में रात्रि आठ बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भव्य पंडाल में बाबा के श्रृंगारित दरबार के समक्ष अखण्ड ज्योत से भजन संध्या की शुरुआत हुई। जिसमें स्थानीय गायकों के अलावा कोलकाता के सौरव शर्मा व विकास रुईया ने आयेगा आयेगा… नीले चढ़ सांवरा आयेगा व मेरे बांके बिहारी लाल… समेत अन्य भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक भजन संध्या में भक्तों की भीड़ लगी रही।

नानी बाई रो मायरो आज


पाटोत्सव में रविवार को सुबह साढ़े सात बजे श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ होगा। उसके बाद सुबह आठ बजे से रक्तदान शिविर व दोपहर तीन बजे से नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया जायेगा। इसमें कोलकाता के गायक कलाकार संदीप सुल्तानिया प्रस्तुति देंगे। नृत्य नाटिका भी होगी। मायरो से पूर्व भजन भी होंगे। पाटोत्सव के मौके पर सभी भक्तों को दोपहर साढ़े बारह बजे से छप्पन भोग एवं बाबा के खजाने का वितरण किया जायेगा व विशेष दर्शन का लाभ मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो