scriptजानें कैसे चढा पुलिस के हत्थे | Accused of throwing beef in wells arrested | Patrika News

जानें कैसे चढा पुलिस के हत्थे

locationसूरतPublished: Dec 14, 2019 09:11:32 pm

कुएं में गोमांस फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, देगाम और अलीपोर गांव के कुएं से दुर्गन्ध आने की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी

बेटे से मिलने आया था, धरा गया

clipart

नवसारी. चिखली के देगाम और आलीपोर गांव में स्थित कुएं में गोमांस फेंकने के आरोपी शाहजहा गुलामनबी मंसूरी निवासी अंभेटा गांव, गणदेवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पोस्को मामले में गिरफ्तार अपने बेटे से मिलने आया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में देगाम और अलीपोर गांव के कुएं से दुर्गन्ध आने की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेदोनों कुएं से 90 हजार किलो गौमांस निकाला था। जिसकी कीमत 5400 रुपए थी। एफएसएल ने भी इसके गौमांस होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। इस दौरान पता चला कि शाहजहां गुलामनबी मंसूरी कुएं में गौमांस फेंक जाता था।
मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में पोस्को एक्ट के तहत उसके बेटे सईद मंसूरी को गिरफ्तार किया था। जब शाहजहां बेटे से मिलने आया, पुलिस को उसके गौमांग प्रकरण के आरोपी होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। चिखली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो