scriptसाढू़ की हत्या कर चैन की नींद सोया था आरोपी | Accused slept peacefully after killing the brother-in-law | Patrika News

साढू़ की हत्या कर चैन की नींद सोया था आरोपी

locationसूरतPublished: Aug 25, 2019 09:21:27 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – दरवाजा बंद करने की बात को लेकर हुआ था विवाद – सिर और चेहरे पर किया था लकड़े से वार – आरोपी युवक गिरफ्तार

साढू़ की हत्या कर चैन की नींद सोया था आरोपी

साढू़ की हत्या कर चैन की नींद सोया था आरोपी

सूरत. पांडेसरा क्षेत्र में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की उसके साढ़ू ने सिर में लकड़े से वार कर हत्या कर दी। शनिवार रात हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पांडेसरा चीकूवाडी आर्विभाव सोसायटी निवासी मुन्ना पुत्र समुडा आमलिया (25) की उसके साढू़ कालू मावी (27) ने शनिवार रात हत्या कर दी। रात सवा आठ बजे उसने मुन्ना पर दरवाजा बंद करने का आरोप लगा कर विवाद शुरू कर दिया। फिर चुल्हे के पास रखा लकड़ा उठा लिया। उससे मुन्ना के सिर पर चेहरे पर वार कर दिए और धक्का मार कर गिरा दिया। घायल मुन्ना को उसकी पत्नी ने ऑटो रिक्शा में न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित किया। संगीता ने आरोप लगाया कि कालू ने उसके चचेरे भाई पर कुछ समय पूर्व इसी तरह से हमला किया था। जख्मी होने पर वह गांव चला गया था। घटना के संबंध में संगीता की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने देर रात ग्यारह बजे कालू के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस की एक टीम उसके घर पहुंची तो वह घर पर चैन से सो रहा था। उसे गिरफ्तार कर उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो