सूरतPublished: Jul 13, 2023 08:52:12 pm
Divyesh Kumar Sondarva
सूरत. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के मॉक राउंड का परिणाम जारी होते ही सूरत सहित के लगभग सभी संचालक चिंतित हैं। पहले ही चरण में दक्षिण गुजरात के कॉलेजों में 57 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त होती दिखाई दे रही है। इस स्थिति को देख ACPC प्रवेश समिति सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने के मूड में नजर आ रही है।
ACPC दक्षिण गुजरात में इंजीनियरिंग की 24 कॉलेजों में कुल 9,898 सीटें हैं। मॉक राउंड में ही 5,659 सीटें रिक्त दिखाई दे रही हैं। इसमें भी सूरत, भरूच और वलसाड की तीन सरकारी कॉलेजों में 608 सीटों पर किसी भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। सूरत की गांधी कॉलेज में 129, भरुच में 267 और वलसाड में 212 सीटों पर किसी विद्यार्थी ने रुचि नहीं दिखाई है। वेसू के इंजीनियरिंग कॉलेजों की 1,320 सीटों पर कोई प्रवेश नहीं, दक्षिण गुजरात की 13 कॉलेजों की 9,898 सीटों में से 5,659 सीटें रिक्त। सूरत, भरुच और वलसाड़ की सरकारी कॉलेजों में 608 सीटें खाली।