scriptअडाजण की मोबाइल शॉप में भी की थी चोरी, वांछित गिरफ्तार | Adajan's mobile shop was also stolen, wanted arrested | Patrika News

अडाजण की मोबाइल शॉप में भी की थी चोरी, वांछित गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Sep 17, 2021 10:08:58 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

#रघुकुल मार्केट के व्यापारी के साथ 4.95 लाख की धोखाधड़ी
#पहले ही दिन घर में हाथ साफ कर गई नौकरानियां
#कर्मचारी साढ़े आठ लाख के हीरे ले उड़ा

अडाजण की मोबाइल शॉप में भी की थी चोरी, वांछित गिरफ्तार

Surat/ कभी-कभी साथ रहना संभव नहीं होता ; लोक अदालत में समझौते से दपंती अलग हुआ,Surat/ कभी-कभी साथ रहना संभव नहीं होता ; लोक अदालत में समझौते से दपंती अलग हुआ,अडाजण की मोबाइल शॉप में भी की थी चोरी, वांछित गिरफ्तार

सूरत. क्राइम ब्रांच ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक वांछित को गिरफ्तार किया है। उसने अडाजण क्षेत्र की एक मोबाइल शॉप में भी चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जालोर जिले के दमाना गांव का मूल निवासी शैतानसिंह सोंलकी पिछले दिनों पार्ले प्वाइंट इलाके की रेडिमेड कपड़े की दुकान में हुई चोरी में शामिल था।
मलाड मुंबई में रहने वाले शैतान ने मलाड़ के अपने साथ रमेश कुमावत के साथ मिल कर चोरी की थी। रमेश व शैतान को सूरत में रहने वाले उनके मित्र जसाराम ने चोरी करने के लिए बुलाया था। बाद में इस मामले में क्राइम ब्रांच ने जसाराम और रमेश को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन शैतानसिंह फरार था। उसके बारे में सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने उसे भी पकड़ लिया। उसने अडाजण क्षेत्र की मोबाइल शॉप से 13 हजार 800 रुपए के सामान की चोरी करना कबूल किया है।
———————
रघुकुल मार्केट के व्यापारी के साथ 4.95 लाख की धोखाधड़ी

सूरत. रधुकुल मार्केट के एक व्यापारी के साथ 4.95 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सलाबतपुरा पुलिस ने मध्यप्रदेश, मुंबई व वडोदरा के तीन जनों व एक स्थानीय दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के मनोज कुमार, मुंबई के अर्जुनराम तथा वडोदरा की पूनम राणा ने दलाल गोपाल शर्मा के साथ मिलकर गोडादरा सर्जन रो हॉउस निवासी पवनकुमार पांडे के साथ धोखा किया। पवन से माल उधार लेने के बाद भुगतान नहीं किया और पैमेंट मांगने पर धमकी दी।
——————————-
पहले ही दिन घर में हाथ साफ कर गई नौकरानियां

सूरत. जहांगीरपुरा में घरेलु नौकरानियां बना कर आई दो महिलाएं पहले ही दिन 1.22 लाख रुपए सामान पर हाथ साफ कर रफुचक्कर हो गई। घटना के संबंध में पीडि़त मकान मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक चोरी केनाल रोड स्वराज संगीनी रेजिडेंसी निवासी विपुल गांधी के घर में हुई। ६०वर्षीय विपुल ने दो दिन पूर्व पनास निवासी गीता व लक्ष्मी को अपने घर में काम पर रखा था। उसी दिन दोनों ने अपने मेहनताने की बात की और घर का काम कर चली गई। लौट कर नहीं आई। अगले दिन उन्होंने अलमारी देखी तो जेवर गायब थे।
———————–
कर्मचारी साढ़े आठ लाख के हीरे ले उड़ा

सूरत. लंबे हनुमान रोड गायत्रीनगर सोसायटी के एक हीरा कारखाने में काम करने वाला युवक साढ़े आठ लाख रुपए के हीरे लेकर रफुचक्कर हो गया। पुलिस के मुताबिक कतारगाम कुबेरनगर सोसायटी निवासी आरोपी महेश चौधरी ने हीरा कारोबारी संजय जसाणी के साथ विश्वासघात किया। संजय पांच दिन पूर्व ही हमेश पर भरोसा कर उसे नौकरी पर रखा था। इस बीच गुरुवार को महेश मौका मिलने पर हीरे चुरा कर फरार हो गया। संजय ने घटना के संबंध में कापोद्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
——————
हथियारधारी पुलिस ने किया मार्च

सूरत. त्यौहारी माहौल के बीच शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को शहर के पोश सिटीलाइट इलाके में रिजर्व पुलिस के हथियारधारी जवानों ने मार्च किया। जवानों के साथ स्थानीय उमरा पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।
——————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो