दीपावली वेकेशन में दौड़ीं अतिरिक्त बसें
निर्धारित रुटों पर चलने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ से होने वाली परेशानी को देखते हुए हर साल दीपावली में ज्यादा भीड़ वाले रुटों पर अलग से बसें चलाई

वापी. दीपावली त्योहार के दौरान यात्रियों की अधिक संख्या देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा वापी डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में भीड़ की परेशानी से राहत मिली।
वापी समेत छह डिपो से अतिरिक्त बसें 29 अक्टूबर तक चलाई गईं। वापी डिपो द्वारा वापी से दमण, सिलवासा, वलसाड, धरमपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गईं। जबकि वलसाड डिपो द्वारा वलसाड से खेरगाम, नवसारी, बिलीमोरा, बारडोली, सिलवासा, नानापोंढा रुट पर अतिरिक्त बसें दौड़ीं। धरमपुर डिपो से वांसदा, धरमपुर, वापी एवं सुथारपाड़ा के लिए भी वेकेशन में ज्यादा बसें चलीं।
दीपावली पर कई दिनों तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद रहने से छुट्टियां लंबी होती है। इस कारण श्रमिक व नजदीकी क्षेत्र के लोग अपने गांव निकल जाते हैं। निर्धारित रुटों पर चलने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ से होने वाली परेशानी को देखते हुए हर साल दीपावली में ज्यादा भीड़ वाले रुटों पर अलग से बसें चलाई जाती हैं। इनसे परिवहन विभाग को लाखों की कमाई होती है। दूसरी तरफ लग्जरी बसों द्वारा इन दिनों किराया ज्यादा वसूलने से भी लोग राज्य परिवहन की बसों में सफर करने पर ज्यादा जोर देते हैं। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई।
अब पाइए अपने शहर ( Surat News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज