scriptADMISSION 2022 : प्रवेश से पहले ही बीएससी में 3700 से अधिक सीटें हो गई रिक्त | ADMISSION 2022 : Before admission more than 3700 seats vacant in B.Sc | Patrika News

ADMISSION 2022 : प्रवेश से पहले ही बीएससी में 3700 से अधिक सीटें हो गई रिक्त

locationसूरतPublished: Jun 08, 2022 04:02:51 pm

– 10 हजार सीटों के सामने 7 हजार विद्यार्थियों ने ही प्रवेश के लिए किया आवेदन- MEDICAL और PARA MEDICAL की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही B.Sc में रिक्त सीटों की संख्या में होगी बढ़ोतरी

ADMISSION 2022 : प्रवेश से पहले ही बीएससी में 3700 से अधिक सीटें हो गई रिक्त

ADMISSION 2022 : प्रवेश से पहले ही बीएससी में 3700 से अधिक सीटें हो गई रिक्त,ADMISSION 2022 : प्रवेश से पहले ही बीएससी में 3700 से अधिक सीटें हो गई रिक्त,ADMISSION 2022 : प्रवेश से पहले ही बीएससी में 3700 से अधिक सीटें हो गई रिक्त

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) VNSGU के B.Sc पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 3 हजार से अधिक सीटें रिक्त रह गई है। B.Sc की 10 हजार सीटों के सामने सिर्फ 7 हजार विद्यार्थियों ने ही प्रवेश के लिए आवेदन किया है। MEDICAL और PARA MEDICAL की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर B.Sc में रिक्त सीटों की संख्या और भी बढ़ जाएगी।

वीएनएसजीयू VNSGU ने 12वीं गुजरात बोर्ड GSEB और सीबीएसई बोर्ड CBSE का RESULT आने से पहले ही B.Sc और B.com में प्रवेश के लिए जनवरी से ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन बोर्ड के विद्यार्थियों ने इस पंजीकरण प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखाई। मई में जब गुजरात बोर्ड GSEB ने 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम जारी किया तब लगा की B.Sc में प्रवेश के लिए भीड़ उमड़ेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दक्षिण गुजरात में B.Sc की कुल 13450 सीटें हैं। इसमें 20 प्रतिशत सीटें सीबीएसई बोर्ड CBSE के साथ अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है। बाकी की 10760 सीटें गुजरात बोर्ड GSEB के विद्यार्थियों की है। 30 मई तक इन सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण करने का निर्देश दिया था। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद B.Sc की इन सीटों के लिए सिर्फ 7 हजार विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। ऐसा जरूरी भी नहीं के जितनों ने पंजीकरण करवाया हो उतने विद्यार्थी प्रवेश ले। प्रवेश प्रक्रिया जब शुरू होगी तब सैकड़ों विद्यार्थी अन्य कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। जिससे रिक्त सीटों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही MEDICAL और PARA MEDICAL की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर अन्य कई विद्यार्थी भी B.Sc को का प्रवेश छोड़ देंगे। इससे और भी अधिक रिक्त सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। फिलहाल B.Sc के लिए सूरत जोन से 2024, बारडोली Zone से 710, भरूच Zone से 935, नवसारी Zone से 1686 और वलसाड Zone से 1664 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। गुजरात बोर्ड GSEB के विद्यार्थियों के लिए तय की गई B.Sc की 10760 सीटों में से प्रवेश से पहले ही 3700 से अधिक सीट रिक्त रह गई है। यह वीएनएसजीएयू VNSGU के साथ B.Sc कॉलेजों के लिए चिंता का विषय हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो