scriptADMISSION 2022 : इस नियम को लागू करने के लिए गुजरात सरकार को करना पड़ा तीन साल इंतज़ार | ADMISSION 2022 : Only 6 year child get admission in first class | Patrika News

ADMISSION 2022 : इस नियम को लागू करने के लिए गुजरात सरकार को करना पड़ा तीन साल इंतज़ार

locationसूरतPublished: Dec 07, 2022 09:13:38 pm

अब गुजरात के प्राथमिक विद्यालयों में छह साल पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ही कक्षा 1 में प्रवेश दिया जाएगा। ADMISSION 2022-23 एक जून 2023 के दिन तक बच्चे की उम्र छह साल होने पर ही शिक्षा सत्र 2023 -24 में प्रथम कक्षा के योग्य माना जाएगा। इस नियम को लागू करने के लिए राज्य शिक्षा विभाग ने साल 2020 में ही अधिसूचना जारी कर दी थी। अब तक राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पांच साल का होने पर विद्यार्थी को प्रथम कक्षा में प्रवेश दिया जाता था।

ADMISSION 2022 : इस नियम को लागू करने के लिए गुजरात सरकार को करना पड़ा तीन साल इंतज़ार

ADMISSION 2022 : इस नियम को लागू करने के लिए गुजरात सरकार को करना पड़ा तीन साल इंतज़ार

राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में ADMISSION 2022-23 प्रथम कक्षा में प्रवेश के लिए पांच साल उम्र की योग्यता के नियम में बदलाव अब सख्ती से लागू होने जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से राईट टू एजुकेशन (आरटीई) पॉलिसी लागू की गई थी। जिसके अनुसार छह साल से 14 साल के बच्चे को आरटीई के अंतर्गत शिक्षा के अधिकार में शामिल किया गया है। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद भी गुजरात बोर्ड में पांच साल के बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाता था। जबकि अन्य बोर्ड में 6 साल के बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश के योग्य माना जाता था।

– गुजरात शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की थी :
सभी बोर्ड एक सूत्र और एक नियम के अनुसार ही चले, इसलिए गुजरात शिक्षा विभाग ADMISSION 2022-23 ने गुजरात बोर्ड में भी छह साल के नियम को लागू किया। इसके साथ गुजरात में चल रहे अन्य बोर्ड को भी इस नियम का अमल करने का निर्देश दिया गया था। इस नियम को लागू करने के लिए गुजरात शिक्षा विभाग ने योजना बनाई। 23 दिसंबर 2020 को शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के लिए अधिसूचना जारी की थी। लेकिन इसे तुरंत लागू किया गया तो के.जी. के विद्यार्थियों का एक साल बिगड़ने की समस्या सामने आई। तब शिक्षा विभाग ने इस नियम को शिक्षा सत्र 2023-24 से लागू करने का तय करना पड़ा।
– 2020 में मिल गई थी अधिसूचना :
साल 2020 में ही कक्षा एक में प्रवेश के लिए छह साल की आयु होने की अधिसूचना स्कूलों को मिल गई थी। 2023 में अमल होने के चलते उसी तरह स्कूलों ने योजना बनाई। 2023 के प्रवेश छह साल के नियम को ध्यान में रख कर ही दिए गए है और दिए जाएंगे। – चेतन दालवाला, प्राचार्य, एस.डी. जैन स्कूल, सीबीएसई बोर्ड
– नए नियम के अनुसार ही प्रवेश :
शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रवेश के लिए अक्टूबर में ही प्रवेश प्रकिया की गई थी। जिसमें नए नियम को ध्यान में रख ही विद्यार्थियों को प्ले ग्रुप, जूनियर, सीनियर और प्रथम कक्षा में प्रवेश दिया गया है। प्ले ग्रुप में दिए गए प्रवेश में भी यह ध्यान रखा गया है की बच्चा 6 साल हो तभी कक्षा एक में आए। – दीपिका शुक्ला, प्राचार्य, प्रेसिडेंसी स्कूल, गुजरात बोर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो