scriptSurat/ डायमंड, सिल्क और सेतु सिटी के बाद सूरत ई व्हीकल सिटी के तौर जाना जाएगा : प्रधानमंत्री | After Diamond, Silk Surat will be known as e-Vehicle City | Patrika News
सूरत

Surat/ डायमंड, सिल्क और सेतु सिटी के बाद सूरत ई व्हीकल सिटी के तौर जाना जाएगा : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने दी सूरत को 3472 करोड़ के 59 विकास कार्यों की भेंट

सूरतSep 29, 2022 / 08:41 pm

Sandip Kumar N Pateel

Surat/ डायमंड, सिल्क और सेतु सिटी के बाद सूरत ई व्हीकल सिटी के तौर जाना जाएगा : प्रधानमंत्री

Surat/ डायमंड, सिल्क और सेतु सिटी के बाद सूरत ई व्हीकल सिटी के तौर जाना जाएगा : प्रधानमंत्री

सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को को 3472 करोड़ रुपए के 59 विकास कार्यों की सूरत को भेंट दी। लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सूरत मनपा, स्वास्थ्य विभाग, जल विभाग सहित राज्य सरकार के विभिन्न प्रकल्पों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने सूरत के विकास और सूरत की जनता की भरपूर तारीफ की। सूरत में ई वाहनों के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सूरत मनपा जिस तरह से इस पर आगे बढ़ रही है यह सूरत को एक नई पहचान दिलाएगा। अब तक सूरत डायमंड, सिल्क और सेतु सिटी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन जल्द ही सूरत ई व्हीकल सिटी के तौर पर भी जाना जाएगा। उन्होंने मिनी इंडिया के रूप में सूरत का जिक्र करते हुए कहा कि देश का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं होगा जहां के नागरिकों ने सूरत की भूमि को कर्मभूमि न बनाया हो। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सूरत शहर जो श्रम का सम्मान करता है, वास्तव में सभी नागरिकों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
सूरत जनभागीदारी का श्रेष्ठ उदाहरण

प्रधानमंत्री ने कहा कि सूरत शहर एकता और जनभागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है। सूरत दुनिया का इकलौता शहर है जो विकास की रफ्तार में पीछे छूटे लोगों को अवसर मुहैया कराने के लिए सार्थक प्रयास करता है। दो दशकों में सूरत का जिस तेजी से विकास हुआ है ऐसा विकास किसी और शहर का नहीं हुआ। सार्वजनिक-निजी भागीदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, सूरत चार पी का उदाहरण है। सूरत मनपा और राज्य सरकार तथा प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक समय सूरत में झुग्गियों का साम्राज्य था जो अब खत्म हो रहा है। पिछले 20 वर्षों में अकेले सूरत शहर में झुग्गियों में रहने वाले नागरिकों के लिए 80,000 से अधिक घरों का निर्माण किया गया है।

Home / Surat / Surat/ डायमंड, सिल्क और सेतु सिटी के बाद सूरत ई व्हीकल सिटी के तौर जाना जाएगा : प्रधानमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो