scriptएयर कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान | Air companies are shutting down flights without giving any reason | Patrika News

एयर कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान

locationसूरतPublished: Jan 11, 2020 09:11:07 pm

– बगैर कारण बताए एयर कंपनियां कर रही हैं फ्लायइटस की बंद- एयरक्राफ्ट की कमी के कारण यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा

एयर कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान

एयर कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान

सूरत.

सूरत एयरपोर्ट धीरे-धीरे राज्य का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बनता जा रहा है। फिर भी यहां के यात्रियों को एयरकंपनियों की मनमानी सहनी पड़ रही है। बिना कारण एयर कंपनियां फ्लाइट रद्द कर रही हैं तो कभी फ्लाइटस की बुकिंग को बंद कर दिया जाता है। इसका कोई ठोस कारण भी यात्रियों को नहीं बताया जा रहा है। कारण जानने का प्रयास किया जाए तो एयर कंपनियों से मात्र एक ही जवाब मिलता है कि तकनीकी कारण के चलते फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
सूरत एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक फ्लाइट का आना जाना तो शुरू हो गया है, लेकिन डोमेस्टिक फ्लाइट की मनमानी पर अब तक लगाम नहीं लगी है। इस वजह से सूरत के यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। 2019 में सूरत एयरपोर्ट से 15 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया था। फिर भी नए साल में न तो कोई नई फ्लाइट मिली है, न ही कोई अंतरराष्ट्रीय देश से सूरत का जुड़ाव हुआ है। वहीं, कई शहरों से सूरत की फ्लाइट बंद कर दी गई है। हाल ही में सूरत एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की हैदराबाद की फ्लाइट का बुकिंग बंद कर दी है।
यह फ्लाइट हैदराबाद से दोपहर 3.40 बजे आती थी और शाम 7.10 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरती थी। वहीं, सूरत से शाम 4 बजे गोवा जाने वाली और शाम 7.40 बजे वापस आने वाली फ्लाइट की भी 13 जनवरी से 18 मार्च तक बुंकिग बंद कर दी गई है। बुकिंग बंद करने का कारण तक स्पष्ट नहीं किया गया है। इसके साथ ही इंडिगो की ओर से कोलकाता की फ्लाइट की भी बुङ्क्षकग बंद कर दी गई है।
यह भी 14 फरवरी तक बंद रहेगी। इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू की फ्लाइट की भी बुकिंग बंद कर दी गई थी। हाल ही स्पाइसजेट ने उदयपुर की फ्लाइट को रद्द कर दिया था। यात्रियों को कंपनी के बस में बिठा दिया गया। दो से तीन घंटे फ्लाइट लेट की गई। बाद में देर रात इसे रद्द करने की घोषणा की गई। ऐसा कई बार पूर्व में भी हो चुका है। कंपनी के बड़े अधिकारी कभी यात्रियों से सीधे बात नहीं करते हैं। फ्लाइट रद्द होने या उसकी बुकिंग बंद करने का मात्र एक ही जवाब मिलता है कि तकनीकी कारण के चलते यह निर्णय किया गया है।
– एयरक्राफ्ट की कमी
यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट रद्द या बुङ्क्षकग बंद करने के पीछे का कारण कंपनियों के पास एयरक्राफ्ट की कमी है। इस बारे में कंपनी कभी जानकारी नहीं देती है। कंपनियां अपना व्यापार करने के लिए कभी एक शहर को कभी दूसरे शहर की बुकिंग बंद कर देते हैं। इन पर किसी का नियंत्रण नहीं होने के कारण एयर कंपनी मनमानी करती रहती है।
ये फ्लाइट रद्द…
एयर इंडिया की शनिवार और गुरुवार की दिल्ली-सूरत-दिल्ली फ्लाइट 20 मार्च तक रद्द की गई है। स्पाइस जेट की सूरत-गोवा-सूरत की फ्लाइट 13 जनवरी से 18 मार्च तक, हैदराबाद-सूरत-हैदराबाद फ्लाइट 13 जनवरी से 28 मार्च तक तथा दिल्ली-सूरत-दिल्ली गुरुवार सुबह की फ्लाइट 28 मार्च तक रद्द की गई है।
इंडिगो की बेंगलुरु-सूरत-बेंगलुरु शाम की फ्लाइट 28 मार्च तक तथा कोलकाता-सूरत-कोलकाता फ्लाइट 16 फरवरी तक रद्द की गई है।
नहीं की अभी तक शुरू
एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने मुंबई, दिल्ली, मद्रास और जोधपुर से सूरत की फ्लाइट शुरू की थी। कुछ समय के बाद इन फ्लाइट्स की बुकिंग भी थोड़े समय के लिए बंद करने की घोषणा की। इसके बाद आज तक इन फ्लाइट की अभी तक शुरुआत नहीं की गई है। इनमें एयर इंडिया और इंडिगो की मुंबई-सूरत-मुंबई फ्लाइट बंद है। इसके अलावा स्पाइसजेट की मद्रास-सूरत-मद्रास तथा सूरत-जोधपुर-सूरत फ्लाइट भी बंद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो