मंगलवार को दिल्ली की फ्लाइट देर से सूरत आई। इसका असर अन्य फ्लाइट पर पड़ा। सुबह की फ्लाइट दोपहर को और दोपहर की फ्लाइट शाम को आई। इसी तरह सुबह की फ्लाइट ने दोपहर को और दोपहर की फ्लाइट ने शाम को उड़ान भरी।
स्पाइस जेट की सूरत से जयपुर जाने वाली फ्लाइट ने शाम 7.10 की जगह दो घंटे देर से रात 9.15 बजे उड़ान भरी। स्पाइस जेट की सूरत से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने रात 8.55 की बजाय 10.25 बजे उड़ान भरी। इंडिगो की फ्लाइट में भी देरी हुई। दिल्ली के लिए रात 9.30 की जगह यह फ्लाइट 10.20 बजे रवाना हुई। फ्लाइट आने-जाने में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।