scriptairport news- फ्लाइट उड़ान भरे इसके पहले ही पायलट ने दी यह जानकारी…… | airport news- due to pilot sickness flight got late 3 hour | Patrika News

airport news- फ्लाइट उड़ान भरे इसके पहले ही पायलट ने दी यह जानकारी……

locationसूरतPublished: Nov 10, 2019 09:30:08 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

मुंबई से आने वाली फ्लाइट तीन घंटे देरी से आई

file

airport news- फ्लाइट उड़ान भरे इसके पहले ही पायलट ने दी यह जानकारी……,airport news- फ्लाइट उड़ान भरे इसके पहले ही पायलट ने दी यह जानकारी……

सूरत
स्पाइस जेट की शाम को सूरत आने वाली फ्लाइट तीन घंटे विलंब से लौटी। बताया जा रहा है कि पायलट की तबियत ठीक नहीं होने से उसने फ्लाइट की उड़ाने से इनकार कर दिया। इस कारण विलंब हुआ।
स्पाइस जेट की फ्लाइट शाम को साढे छह बजे के करीब सूरत आती है। रविवार को शाम के समय पायलट ने उसकी तबियत अच्छी नहीं होने का हवाला देते हुए फ्लाइट उड़ाने से ना कह दिया। इसके बाद स्पाइस जेट की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई और यह फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से साढे नौ बजे उड़ान भरने की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि तीन घंटे तक का विलंब होने के कारण कई यात्रियों को तीन घंटे एयरपोर्ट पर ही बीताना पड़ा इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार का दिन सूरत एयरर्पोट के लिए बड़ा धमाचौकड़ी का दिन रहा। पहले तीन फ्लाइट डाइवर्ट होने के कारण पैसेंजर परेशान हुए इसके बाद जैसलमेर की फ्लाइट रद्द होने और शाम को मुंबई की फ्लाइट तीन घंटे देर से होने से दिन भर पैसेंजर परेशान होते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो