सूरत

airport news- विमान कंपनी ने बिना सूचना रद्द कर दी फ्लाइट, फिर हुआ जो तमाशा!!!

यात्रियों को परेशान होना पड़ा

सूरतNov 10, 2019 / 09:08 pm

Pradeep Mishra

airport news- विमान कंपनी ने बिना सूचना रद्द कर दी फ्लाइट, फिर हुआ जो तमाशा!!!

सूरत
जयपुर से सूरत आने वाली फ्लाइट रविवार को किन्हीं कारणों से नहीं आने के कारण वहां से आने वाले यात्री तो परेशान हुए साथ ही यहां से जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जयपुर से सूरत आने वाली फ्लाइट नहीं आई। यात्रियों ने यहां संबंधित अधिकारियों को पूछा तो वह भी इसका जवाब नहीं दे पाए। इससे यात्री नाराज हो गए और हंगामा मचाने लगे। इस दौरान वहां उपस्थित पुलिस ने मामला शांत कराया। जयपुर से आने वाली फ्लाइट जैसलमेर को जाती है, लेकिन वह नहीं आने के कारण यहां से जैसलमेर की फ्लाइट भी रद्द हो गई और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्पाइस जेट ने यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्था कर दी। हालाकि परेशान यात्री इससे भी असंतुष्ट नजर आए।
उल्लेखनीय है कि दिवाली वेकेशन के कारण इन दिनो पैसेंजर की संख्या ज्यादा है और अचानक बिना किसी जानकारी के फ्लाइट रद्द कर दिए जाने से लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।

Home / Surat / airport news- विमान कंपनी ने बिना सूचना रद्द कर दी फ्लाइट, फिर हुआ जो तमाशा!!!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.