scriptशराब तस्करों ने किया दो महिला पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास | Alcohol smugglers attempt to kill two women policemen in surat | Patrika News

शराब तस्करों ने किया दो महिला पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास

locationसूरतPublished: Dec 05, 2020 02:17:23 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– रोकने का प्रयास करने पर ऑटो रिक्शा से किया कुचलने का प्रयास- An attempt to crush an auto rickshaw when attempting to stop in night curfew

शराब तस्करों ने किया दो महिला पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास

शराब तस्करों ने किया दो महिला पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास


सूरत. डभोली ब्रिज चौराहे पर गुरुवार रात तीन शराब तस्करों उन्हें रोकने का प्रयास कर रही दो महिला पुलिसकर्मियों को ऑटो रिक्शा से कुचलने का प्रयास किया और वहां भाग निकले। ऑटो रिक्शा की टक्कर से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गई।
मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक एपी सालैया ने बताया कि सहायक पुलिस उप निरीक्षक अनिला व प्रशिक्षु लोकरक्षक साधना दाफड़ा दोनों गुरुवार रात सवा नौ बजे डभोली ब्रिज चौराहे पर बंदोबस्त में थी।
उस दौरान उन्होंने संदिग्ध हालात में एक ऑटो रिक्शा नम्बर जीजे 5 बीटी 6018 को आते हुए देखा। उन्होंने टार्च व डंडे से ऑटो रिक्शा को रोकने का इशारा किया। लेकिन रिक्शा चालक ने जानबूझ कर रिक्शा उनकी तरफ मोड़ दी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इस कोशिस में टक्कर लगने से अनिला को अंदरुनी चोटे आई जबकि साधना के सिर में चोंट लगी।
दोनों गिराने के बाद रिक्शा सवार वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने ऑटो रिक्शा का पीछा कर उसमें सवार तीन जनों अनिल यादव, मुन्ना साहू व राकेश सोरसिया को हिरासत में ले लिया।
उनकी ऑटो रिक्शा से पुलिस को देशी शराब बरामद हुई। जिसकी वे तस्करी कर रहे थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी थी। पुलिस ने बताया कि उनका कोविड टेस्ट करवाया जा रहा था तथा शराब कहां से लाए थे कहां पहुंचा रहे थे। इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो