script

केवडिय़ा में ऑल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रेंस

locationसूरतPublished: Dec 20, 2018 09:54:26 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

54 डीजीपी और 150 आइपीएस ले रहे कॉन्फ्रेंस में भाग

surat photo

केवडिय़ा में ऑल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रेंस

नर्मदा.

जिले के केवडिय़ा में आयोजित ऑल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रेंस में देशभर के 54 डीजीपी और 150 आइपीएस अधिकारी भाग ले रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। गृहमंत्री तीन दिन तक कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विर्मश करेंगे। केवडिया के टेंट सिटी-2 में रिसेप्शन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया गया है।
टेंट सिटी-2 के एक कमरे में राउंड टेबल बनाया गया है, जहां डीजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है। इसके बगल में दूसरे कमरे में सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। कॉन्फ्रेंस में आने वाले सभी अधिकारियों के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। डीजीपी कॉन्फ्रेंस को लेकर केवडिय़ा नर्मदा निहार होटल में पुलिस ने अलग से नियंत्रण कक्ष बनाया है।
केवडिय़ा में शुरू हुई वार्षिक डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों तथा अद्र्धसैनिक बल के 54 डीजीपी के साथ 150 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आए हुए हैं। कॉन्फ्रेंस में डीआइबी के डीजी राजीव जैन, सीबीआई के एडीशनल डायरेक्टर नागेश्वर राव, आंध्रप्रदेश के डीजीपी बी.के. सिंह, झारखंड के डीजी डी.के. पान्डेय, मुंबई के पुलिस कमीश्नर सुबोध जायसवाल, दिल्ली पुलिस कमीश्नर अमूल्या पटनायक सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है।

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन यह रहा कार्यक्रम

केवडिया में टेंट सिटी-2 में आयोजित हो रही राष्ट्रीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस के पहले दिन सुबह ८ बजे सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ब्रेक फास्ट लिया। 9 बजे से 9.45 बजे तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वेली ऑफ फ्लावर का निरीक्षण किया। यहां से आने के बाद अधिकारियों ने चाय पी।
11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहले सेशन का आयोजन टेंट सिटी 2 के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। एक बजे से दो बजे तक अधिकारियों ने लंच लिया। तीन बजे से साढ़े चार बजे दूसरे सेशन का आयोजन किया गया। इसके बाद 4.30 बजे से पांच बजे तक विश्राम, चाय और सहयोगी अधिकारियों के साथ वार्ता की। शाम पांच बजे से साढ़े सात बजे तक तीसरे सेशन का आयोजन हुआ।
केवडिय़ा पुलिस छावनी में तब्दील

डीजी-आइजी की तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के कारण केवडिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केवडिया में 11 आइपीएस सहित डिप्टी एसपी, पीआई, पीएसआई, एसआरपी के साथ स्थानीय पुलिस सहित 4200 जवानों को तैनात किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो